News Image
Money Control

MOFSL 2026 Market Outlook : लार्ज कैप शेयरों के वैल्युएशन आकर्षक, स्मॉल कैप्स से अभी दूर रहना ही बेहतर

Published on 25/12/2025 11:40 AM

2026 Market Outlook : क्रिसमस की छुट्टी से पहले कम वॉल्यूम वाले उतार-चढ़ाव भरे ट्रेडिंग सेशन के अंत में 24 दिसंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मामूली नुकसान के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 116.14 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 85,408.70 पर और निफ्टी 35.05 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 26,142.10 पर बंद हुआ। ऐसे में अब बात करते हैं कि 2026 में कहां पैसे बन सकते हैं। MOFSL (मोतीलाल ओसवाल) ने 2026 में मिडकैप और लार्ज कैप पर दांव लगाने की सलाह दी है। आइए MOFSL के बाजार पर अनुमान और 2026 की टॉप पिक्स पर डालते हैं एक नजर।

MOFSL: 2026 का मार्केट आउटलुक

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि लार्ज कैप शेयरों के वैल्युएशन आकर्षक नजर आ रहे हैं। लार्ज कैप शेयरों में रिस्क रिवार्ड बेहतर है। 2026 में अर्निंग ग्रोथ में सुधार संभव है। नतीजों में स्थिरता रहने की उम्मीद है। CY25 के मुकाबले मार्केट में रिकवरी संभव है। स्मॉलकैप के नतीजे अभी भी दबाव में हैं। इनसे दूर रहना बेहतर है।

MOFSL: 2026 में अर्निंग ग्रोथ अनुमान

MOFSL का कहना है कि 2026 में मिडकैप की अर्निग्स में 3.1 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। वहीं, इस अवधि में लार्ज कैप अर्निग्स में 2 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है ।

MOFSL: 2026 के अहम ट्रिगर

MOFSL का मानना है कि 2026 में मॉनिटरी और फिस्कल सपोर्ट,जियोपॉलिटिक स्थिति में सुधार, FIIs की खरीदारी में बढ़त और डॉलर-रुपये में स्थिरता बाजार के लिए अहम ट्रिगर का काम करेंगे। MOFSL 2026 के लिए फाइनेंशियल, ऑटो, कैपिटल गुड्स, IT सर्विसेस और टेलीकॉम सेक्टर को लेकर बुलिश है। वहीं, एनर्जी, मेटल, यूटिलिटीज और स्टेपल्स से इसकी दूर रहने की सलाह है।

MOFSL: 2026 की टॉप 5 लार्ज कैप पिक

MOFSL की इस लिस्ट में भारती एयरटेल, ICICI बैंक, SBI, इंफोसिस और L&T शामिल हैं।

MOFSL: 2026 की टॉप 5 मिडकैप पिक

MOFSL की इस लिस्ट में स्विगी, डिक्सन, सुजलॉन, जिंदल स्टेनलेस और कोफोर्ज शामिल हैं।

 

Global Markets: शुरू हुई सैंटा रैली, डाओ जोंस और S&P 500 रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुए बंद

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।