News Image
Money Control

Morepen Labs ने लगाई 16% तक की छलांग, ₹825 करोड़ की CDMO डील से मिला बूस्ट

Published on 23/02/2026 12:31 PM

मोरपेन लैबोरेटरीज के शेयरों में 23 फरवरी को दिन में 16 प्रतिशत तक की बढ़त दिखाई दी। बीएसई पर शेयर 45.62 रुपये के हाई तक गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसे एक बड़ी ग्लोबल फार्मास्युटिकल कंपनी से लगभग 825 करोड़ रुपये का मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CDMO) मैंडेट मिला है।

एक बयान में मोरपेन ने कहा कि एग्रीमेंट के तहत सप्लाई अगले 4 से 5 महीनों में शुरू होने की उम्मीद है। अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही तक एग्जीक्यूशन तय है। कंपनी ने इस मैंडेट को उसे मिले अब तक के सबसे बड़े सिंगल CDMO कॉन्ट्रैक्ट्स में से एक बताया है।

मोरपेन के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील सूरी ने कहा, “यह मैंडेट मोरपेन के मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म के विकास में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। यह दिखाता है कि ग्लोबल कस्टमर हमारे क्वालिटी सिस्टम, रेगुलेटरी ट्रैक रिकॉर्ड और एग्जीक्यूशन की क्षमताओं पर कितना भरोसा करते हैं।”

Morepen Labs का शेयर एक महीने में 30 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत

कंपनी का मार्केट कैप 2400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर एक महीने में 30 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 35.65 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 70.40 रुपये और एडजस्टेड लो 33.47 रुपये है। मोरपेन एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड फार्मास्यूटिकल और हेल्थकेयर कंपनी के तौर पर काम करती है। यह 90 से ज्यादा देशों में APIs, ब्रांडेड जेनेरिक्स, मेडिकल डिवाइसेज और कंज्यूमर वेलनेस प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है।

कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 457.57 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 23.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान रेवेन्यू 1554.54 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 101.58 करोड़ रुपये रहा। मोरपेन लैब्स BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

हरियाणा सरकार ने AU Small Finance Bank के जरिए भी सरकारी लेनदेन रोका, शेयर 7% तक लुढ़का; बैंक ने शुरू किया इंटरनल रिव्यू

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।