News Image
Money Control

MRF Q3 Results: मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के बाद स्टॉक 9% उछला, डिविडेंड का भी किया ऐलान

Published on 06/02/2026 01:34 PM

MRF Q3 Results: MRF Ltd. ने पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में दिसंबर तिमाही में मज़बूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस दिया, जिससे शुक्रवार, 6 फरवरी को कंपनी के नतीजों के ऐलान के बाद स्टॉक में जोरदार बढ़त देखने को मिली। शेयर एनएसई पर 9.80 फीसदी उछलकर 147800 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।

टायर बनाने वाली कंपनी की इस तिमाही में अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइज़ेशन (EBITDA) पिछले साल की इसी तिमाही के ₹834 करोड़ से 68% बढ़कर ₹1,399 करोड़ हो गई।

इस वजह से, मार्जिन में भी पिछले साल के मुकाबले लगभग 450 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी हुई और यह 17.4% से 11.9% हो गया।

तिमाही का रेवेन्यू ₹8,050.4 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹7,000 करोड़ के आंकड़े से 15% ज़्यादा है।

प्रॉफ़िट भी पिछले साल के मुकाबले दोगुने से ज़्यादा बढ़कर ₹691.8 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹316 करोड़ था। प्रॉफ़िट में यह बढ़ोतरी नए लेबर कोड की वजह से ₹77.2 करोड़ के एक बार के असर के बावजूद हुई है।

डिविडेंड का किया ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने ₹3 प्रति शेयर के अपने दूसरे अंतरिम डिविडेंड को भी मंज़ूरी दे दी है, और इसके लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 13 फरवरी तय की गई है।

नतीजों की घोषणा के बाद MRF के शेयर 1.32 बजे एनएसएई पर  8.62% बढ़कर ₹1,46,600 पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले 12 महीनों में स्टॉक 28.43% बढ़ा है। वहीं 1 हफ्ते में शेयर 11 फीसदी चढ़ा।

Talbros Automotive Share: कंपनी को मिला ₹1000 करोड़ का ऑर्डर, शेयर चढ़ाहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।