News Image
Money Control

Nifty 50 में पहली बार 1250 अंकों की तेजी, अमेरिका और भारत की ट्रेड डील ने बरसाए ₹13 लाख करोड़

Published on 03/02/2026 09:40 AM

Nifty historical jumps: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड फाइनल होने का असर आज घरेलू मार्केट में जोरदार दिखा। पहली बार निफ्टी 50 में 1250 से अधिक अंकों की बढ़त आई। इससे पहले 24 मई 2025 को इंट्रा-डे में निफ्टी रिकॉर्ड 936 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ा था। एशियाई मार्केट में तो रौनक है ही, साथ ही गिफ्ट निफ्टी भी 1000 प्वाइंट्स से अधिक के उछाल के साथ 26,150 के पार है। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹13 लाख करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹13 लाख करोड़ बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 2508.59 प्वाइंट्स यानी 3.07% की तेजी के साथ 84,175.05 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 765.05 प्वाइंट्स यानी 3.05% के उछाल के साथ 25,853.45पर है। निफ्टी का रिकॉर्ड हाई 26,373.20 है जो इसने 5 जनवरी 2026 को इंट्रा-डे में छुआ था। निफ्टी इंट्रा-डे में आज 26,341.20 तक पहुंचा था। अब सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी रियल्टी 4% से अधिक मजबूत हुआ है तो ऑटो, फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के निफ्टी इंडेक्स में 3-3% से अधिक तेजी आई।

भारत-अमेरिका के बीच क्या डील हुई है फाइनल

समझौते के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रोडक्ट्स पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत करते हुए इसे 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का क्षण बताया। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी तेल के बजाय अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदने पर सहमति जताई।

निवेशकों की दौलत में ₹13 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 2 फरवरी को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,55,03,877.32 करोड़ था। आज यानी 3 फरवरी को मार्केट खुलते ही यह ₹4,68,40,968.84 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹13,37,091.52 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के सभी शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सभी ग्रो जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और एटर्नल में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

72 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 3192 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 2750 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 339 में गिरावट का रुझान है और 103 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 72 शेयर एक साल के हाई और 25 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 130 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 41 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

भारत-अमेरिका के बीच फाइनल हुई ट्रेड डील, अब 50 की जगह सिर्फ 18% लगेगा टैरिफ; जानिए चीन, जापान सहित अन्य देशों पर कितना है टैरिफ?

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।