Published on 21/08/2025 06:02 PM
निफ्टी 50 बेंचमार्क इंडेक्स में फेरबदल का फैसला 22 अगस्त को सामने आ सकता है। मैक्स हेल्थकेयर और इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों को इस इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है। वहीं इंडसइंड बैंक और हीरो मोटोकॉर्प को इंडेक्स से बाहर किया जा सकता है। ऐसा नुवामा अल्टरनेटिव का मानना है। एनएसई इंडेक्स सब-कमेटी की ओर से फेरबदलों पर आधिकारिक फैसला 22 अगस्त को होने की उम्मीद है। एडजस्टमेंट 29 सितंबर, 2025 से लागू होंगे।
NSE की ओर से निफ्टी 50 बेंचमार्क इंडेक्स में साल में दो बार, मार्च और सितंबर में बदलाव किए जाते हैं। ये बदलाव पिछले 65 महीनों के एवरेज फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के बेसिस पर होते हैं।इंडेक्स में बदलावों के बाद इसे ट्रैक करने वाले ETF और म्यूचुअल फंड भी नए इंडेक्स कंपोजिशन के साथ तालमेल बिठाने के लिए अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते हैं।
इस साल मार्च में जब निफ्टी 50 में बदलाव हुए थे तो इंडेक्स में जोमैटो और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने एंट्री की थी। वहीं BPCL और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को बाहर किया गया था।
Max Healthcare में कितने इनफ्लो की उम्मीद
ब्रोकरेज के अनुसार, निफ्टी 50 में शामिल किए जाने से हेल्थकेयर सर्विसेज प्रोवाइडर मैक्स हेल्थकेयर में 40 करोड़ डॉलर और इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन में 60 करोड़ डॉलर का निवेश हो सकता है। इंडसइंड बैंक के इंडेक्स से बाहर होने पर इसमें 23 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो दिख सकता है। वहीं हीरो मोटोकॉर्प के बाहर होने से इसमें 60 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो देखा जा सकता है।
IDBI Bank का शेयर 8% भागा, सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री पर नए अपडेट से बढ़ी खरीदTags: #share marketsFirst Published: Aug 21, 2025 5:52 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।