News Image
Money Control

Nifty Midcap hits record high : निफ्टी मिडकैप इंडेक्स ने हिट किया नया रिकॉर्ड हाई, IRB इंफ्रा, हीरो मोटो में जोरदार बढ़त, जानिए क्या है तेजी की वजह

Published on 17/11/2025 01:20 PM

Nifty Midcap today : निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने 17 नवंबर को 0.7% की बढ़त के साथ 61,156 तक पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस तेजी में आईआरबी इन्फ्रा और हीरो मोटोकॉर्प का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। इस पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का कहना है कि भारतीय मिडकैप कंपनियों ने दूसरी तिमाही में मजबूत अर्निंग्स के दम पर लगातार तीसरी तिमाही में तेजी दिखाई है। तिमाही नतीजों के मौसम का समापन अच्छे नोट पर हुआ है। दूसरी तिमाही में मिड-कैप सेगमेंट ने लार्ज-कैप और स्मॉल-कैप से बेहतर प्रदर्शन किया है।

मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट्स का मानना है कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में कंपनियों की कमाई में और सुधार होगा। कंपनियों को उपभोग को बढ़ावा देने और अर्निंग्स में सुधार करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से मदद मिलेगी।

मिडकैप 100 इंडेक्स में शामिल 100 में से 97 कंपनियों के नतीजे रहे अच्छे

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल्स (MOFS) का कहना है कि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में शामिल 100 में से 97 कंपनियों ने दूसरी तिमाही में उत्साहजनक प्रदर्शन किया है। इनमें लगातार तीसरी तिमाही में तेजी कायम रही है। मिड कैप इंडेक्स में पिछले साल की तुलना में 34% की मजबूत अर्निंग ग्रोथ देखने को मिली है।

MOFS ने बताया कि कई मिड-कैप सेक्टरों में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। 22 में से 16 सेक्टरों ने डबल डिजिट मुनाफा हासिल किया है। तेल एवं गैस,मेटल, एनबीएफसी लेंडिंग, सरकारी बैंक और रियल एस्टेट की कमाई में सालाना आधार पर 70 फीसदी की बढ़त नजर आई है।

मिड-कैप इक्विटी ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड्स में बढ़ा निवेशकों का रुझान

AMFI के आंकड़ों से भी पता चला है कि भारत के मिड-कैप इक्विटी ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड योजनाओं की प्रबंधन के तहत आने वाले नेट असेट अक्टूबर में 4.55 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गए, जो लार्ज-कैप, मल्टी-कैप और स्मॉल-कैप फंडों से ज्यादा है। इससे मिड-कैप के प्रति निवेशकों के मजबूत रुझान का संकेत मिलता है। 2025 में अब तक मिडकैप इंडेक्स 7 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि, यह बेंचमार्क निफ्टी 50 की 9.7 फीसदी ग्रोथ से कम है।

मिड-कैप में दिखी 34% की सालाना अर्निंग ग्रोथ

MOFS ने कहा कि मिड-कैप (97 कंपनियां) ने पिछली तीन तिमाहियों के अपने तेज को क्रम को जारी रखा है और एक बार फिर सालाना आधार पर 34 फीसदी की मजबूत अर्निंग ग्रोथ दर्ज की है (23% के अनुमान के मुकाबले)। इसके विपरीत, स्मॉल-कैप (142 कंपनियां) में गिरावट जारी रही। स्मॉल-कैप की अर्निंग सालाना आधार पर 5 फीसदी घटी है।

आईआरबी इंफ्रा में 5% की बढ़ोतरी

शेयरों की बात करें तो, 17 नवंबर को आईआरबी इंफ्रा में 5% की बढ़ोतरी हुई। इसकी एक इकाई को 9,270 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके चलते आज ये शेयर जोश में है। आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट को उत्तर प्रदेश में राजमार्गों के कुछ हिस्सों के ऑपरेशन और रखरखाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से एक प्रोजेक्ट मिला है। CLSA का कहना है कि कंपनी के टोलिंग कारोबार में दूसरी तिमाही में अच्छी ग्रोथ रही। अक्टूबर में भी यह तेजी बरकरार रही।

Commodity call : डॉलर में मजबूती के चलते MCX गोल्ड में गिरावट, जानिए कमोडिटी में आज कहां हो सकती है कमाई

हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 4% भागे

इस बीच, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में आज 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। दूसरी तिमाही में मार्जिन में बढ़ोतरी ने ब्रोकरेज फर्मों को प्रभावित किया है। मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि कंपनी वित्त वर्ष 26-28 के दौरान कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है। कंपनी को नए प्रोडक्ट लॉन्च और एक्सपोर्ट में बढ़त का फायदा मिलेगा।

निर्मल बंग ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प ने त्योहारी सीज़न में इंडस्ट्री से बेहतर प्रदर्शन किया और मार्केट शेयर में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़त हासिल की। बिक्री में लगातार बढ़ते प्रीमियम मिक्स और बढ़ते ईवी पोर्टफोलियो से कंपनी की दोपहिया वाहनों में लीडरशिप मजबूत होगी।

 

Bank Nifty at record high : बैंक निफ्टी ने हिट किया नया लाइफ टाइम हाई, मजबूत टेक्निकल इंडीकेटर दे रहे और तेजी आने के संकेत

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।