News Image
Money Control

Nifty Strategy for Today: 25471-25517 के ऊपर निफ्टी में आएगी तेजी,बैंक निफ्टी में ये लेवल होंगे अहम

Published on 11/07/2025 08:21 AM

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25471-25517 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25576-25610/25668 पर है। वहीं पहला बेस 25239 (20DEMA)-25283 पर है जबकि बड़ा बेस 25066/25113-25167 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल 10DEMA के नीचे बंद हुआ, 25500 पर बड़ा सप्लाई जोन है। कैश में FII/DII आंकड़े ठीक, इडेंक्स शॉर्ट किया, नेट शॉर्ट 85000 पर रहा। 25500-600-700 पर कॉल राइटर्स, अब 25400 पर आ रहे हैं। 25100-25000 पर थोड़े पुट, TCS के नतीजों पर रिएक्शन अहम है। रजिस्टेंस-1 (कॉल राइटर्स) पार होने तक बेचें और उछाल में बेचें।

उन्होंने कहा कि ऊपरी स्तर पर बेचें। बेस-1 (20DEMA) अहम है,इसके लिए यहां सौदे चेक करें। बेस-1 टिका तो कुछ पुलबैक संभव, नहीं तो बेस-2 से गिरावट संभव है। 25471-517 के ऊपर तेजी आएगी, ऊपर 25576-610-668 संभव है। 38142-38000 के नीचे निफ्टी IT हुआ तो गिरावट और गहराएगी।

बैंक निफ्टी पर राय

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 57210-57331 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 57583-57818/57919 पर है। वहीं पहला बेस 56666-56810 पर है जबकि बड़ा बेस 56367-56510 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल 10DEMA और 57000 (पुट राइटर्स जोन) के नीचे बंद हुआ। कल 57000 पर भारी कॉल राइटिंग, 57500 पर पहले से कॉल राइटर्स देखने को मिला। बेस-1 (20DEMA) होल्ड किया तो रजिस्टेंस-1 की ओर पुलबैक संभव है।

उन्होंने आगे कहा कि शुरुआत में रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच ट्रेड के मौके होंगे। अगर बेस-1 टूटा और IT में गिरावट बढ़ी तो उसी हिसाब से ट्रेड करें। 56666-510 टूटा तो नीचे गिरावट और बढ़ेगी, उसी हिसाब से सौदे लें।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, गैपडाउन पर खुल सकता है भारतीय बाजार 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Jul 11, 2025 8:21 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।