Published on 16/09/2025 10:35 AM
Nilachal Carbo Metalicks IPO Listing: नीलाचल कार्बो मेटलिक्स के शेयरों की आज BSE SME पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके बाद शेयर संभले और अपर सर्किट पर पहुंचे लेकिन आईपीओ निवेशक अब भी भारी घाटे में हैं। इसके आईपीओ की बात करें तो इसे ओवरऑल 5 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹85 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹68.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि आईपीओ निवेशकों की पूंजी ही 20% घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयरों ने रिकवरी की। उछलकर यह ₹71.40 (Nilachal Carbo Metalicks Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 16% मुनाफे में हैं।
Nilachal Carbo Metalicks IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च
नीलाचल कार्बो मेटलिक्स का ₹56.10 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 8-9 सितंबर तक खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 5.06 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 4.56 गुना और बाकी खुदरा निवेशकों का हिस्सा 5.55 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹22.1 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 40 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹13.46 करोड़ क्षमता बढ़ाने के लिए वन कोक ओवन प्लांट लगान, ₹3.03 करोड़ मौजूदा प्लांट को मॉडर्न बनाने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।
Nilachal Carbo Metalicks के बारे में
वर्ष 2003 में बनी नीलाचल कार्बो मेटलिक्स हाई क्वालिटी और कम सल्फर वाले मेटलर्जिकल कोक बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स में नट कोक, ब्लास्ट फर्नेस कोक, फाउंड्री कोक और कम फॉस्फोरस वाले कोक फाइन्स हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹14.82 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹15.82 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2025 में मुनाफा गिरकर ₹14.02 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम में लगातार गिरावट दिखी। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹268.46 करोड़ की टोटल इनकम हुई थी जोकि वित्त वर्ष 2024 में गिरकर ₹267.13 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹202.79 करोड़ पर आ गई।
इस दौरान कंपनी पर कर्ज वित्त वर्ष 2023 के आखिरी में ₹18.84 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 के आखिरी में ₹26.14 करोड़ से वित्त वर्ष 2025 के आखिरी में ₹23.55 करोड़ पर आ गया। इस दौरान रिजर्व और सरप्लस की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 के आखिरी में यह ₹26.14 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 के आखिरी में ₹41.95 करोड़ से वित्त वर्ष 2025 के आखिरी में ₹55.97 करोड़ पर पहुंच गया।
Krupalu Metals IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, ₹72 के शेयर ने पहले ही दिन डुबो दी 24% पूंजी
Karbonsteel Engineering IPO Listing: ₹159 के शेयरों का धमाल, भारी प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।Tags: #IPO #share marketsFirst Published: Sep 16, 2025 10:35 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।