News Image
Money Control

NSE IPO news : NSE के बोर्ड ने प्लान को दी मंज़ूरी , LIC के पूर्व MD तबलेश पांडे की अध्यक्षता में बनाई IPO समिति

Published on 07/02/2026 08:54 AM

NSE IPO news : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के गवर्निंग बोर्ड ने शुक्रवार को इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लॉन्च करने के प्लान को मंज़ूरी दे दी है। इसके साथ ही एक कोल एक्सचेंज सब्सिडियरी बनाने को भी मंज़ूरी दी गई है। IPO की प्रक्रिया के हिस्से के तौर पर, एनएसई के बोर्ड ने IPO कमेटी के फिर से गठन को भी मंज़ूरी दे दी है। यह कमेटी पब्लिक इश्यू से जुड़ी गतिविधि की देखरेख करेगी। इस कमेटी की अध्यक्षता नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर टेबलेश पांडे करेंगे। इनके साथ ही इसमें पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर श्रीनिवास इंजेती, ममता बिस्वाल, अभिलाषा कुमारी, जी. शिवकुमार, और मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO आशीषकुमार चौहान शामिल होंगे।

IPO कमेटी लिस्टिंग प्रोसेस को आगे बढ़ाएगी,जिसकी शुरुआत मर्चेंट बैंकर्स और लीगल एडवाइजर्स को नियुक्त करने के क्राइटेरिया को फाइनल करने से होगी,जो ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) तैयार करेंगे। सूत्रों का कहना है कि IPO कमिटी की गाइडेंस में IPO की औपचारिक प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू होगी।

एक बार चयन क्राइटेरिया फाइनल हो जाने के बाद,एलिजिबल मर्चेंट बैंकरों को औपचारिक रूप से ब्रीफ किया जाएगा। इसके बाद पिच प्रोसेस या 'ब्यूटी परेड' शुरू होगी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार,NSE मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत तक DRHP फाइल करने का टारगेट लेकर चल रही है। अगर सितंबर तिमाही के ऑडिटेड नंबर इस्तेमाल किए जाते हैं,तो फाइलिंग मार्च के आखिर तक हो सकती है। वहीं, अगर इसमें देरी होती है तो दिसंबर तिमाही के ऑडिटेड नंबरों के साथ अप्रैल में फाइलिंग हो सकती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।