News Image
Money Control

NSE पर 12.5 करोड़ हुई यूनीक रजिस्टर्ड इनवेस्टर्स की संख्या; महाराष्ट्र, UP समेत इन राज्यों का रहा दबदबा

Published on 01/01/2026 04:22 PM

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपनी ईयर एंड रिपोर्ट रिलीज की है। इसके मुताबिक, 30 दिसंबर 2025 तक NSE पर कुल रजिस्टर्ड यूनीक इनवेस्टर्स की संख्या 12.5 करोड़ थी। वहीं कुल यूनीक अकाउंट 24.5 करोड़ थे। 30 दिसंबर, 2025 तक प्लेटफॉर्म पर नए निवेशकों के रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 1.6 करोड़ था। राज्यवार देखें तो पश्चिमी और उत्तरी राज्यों का भारत के निवेशक बेस पर ज्यादा दबदबा नजर आया।

सबसे ज्यादा निवेशक महाराष्ट्र से रहे। NSE की रिपोर्ट के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 तक महाराष्ट्र से 19.75 करोड़ निवेशक थे। यह संख्या पिछले साल के 17.92 करोड़ निवेशकों से 10.2 प्रतिशत ज्यादा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश रहा। इस राज्य का ​इनवेस्टर बेस 2025 में 17.6 प्रतिशत बढ़ा। 30 दिसंबर तक राज्य में 14.47 करोड़ निवेशक थे। एक साल पहले यानि कि 30 दिसंबर 2024 तक यह संख्या 12.31 करोड़ निवेशकों की थी।

गुजरात, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु

दिसंबर 2025 के आखिर तक गुजरात में कुल 1.07 करोड़ निवेशक थे। यह संख्या पिछले साल के 96.8 लाख निवेशकों से 11.4 प्रतिशत ज्यादा है। पश्चिम बंगाल में दिसंबर के आखिर में कुल 73.5 लाख निवेशक थे। यह आंकड़ा दिसंबर 2024 के आखिर तक 63.7 लाख निवेशकों से 15.5 प्रतिशत ज्यादा है। 2025 में भारत के दक्षिणी राज्यों में तमिलनाडु में सबसे ज्यादा निवेशक दर्ज किए गए। इस राज्य का इनवेस्टर बेस एक साल पहले 59.3 लाख था लेकिन ​दिसंबर 2025 के आखिर तक यह 18 प्रतिशत बढ़कर 70 लाख हो गया। इसी तरह कर्नाटक से इनवेस्टर्स की संख्या सालाना आधार पर 14.7 प्रतिशत बढ़कर 69.1 लाख हो गई। दिसंबर 2024 के आखिर तक इस राज्य में कुल 60.3 लाख निवेशक थे।

2 जनवरी को Allied Blenders के ₹3355 करोड़ के शेयर होने वाले हैं फ्री, IPO प्राइस से 114% ऊपर

लिस्ट में और कौन से राज्य

दिसंबर 2025 के आखिर में मध्य प्रदेश में 60.2 लाख निवेशक दर्ज किए गए। यह पिछले साल के 52.8 लाख निवेशकों से 13.9 प्रतिशत ज्यादा रहे। आंध्र प्रदेश का इनवेस्टर बेस दिसंबर 2025 के आखिर तक सालाना आधार पर 19.4 प्रतिशत बढ़कर 59.2 लाख निवेशक हो गया। एक साल पहले यह आंकड़ा 49.6 लाख था। बिहार राज्य के निवेशकों की संख्या 18.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 57.5 लाख हो गई, जो दिसंबर 2024 के आखिर तक 48.6 लाख थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।