News Image
Money Control

NVIDIA market cap : चिप बनाने वाली कंपनी ने रचा इतिहास, कई देशों की GDP से ज्यादा हुआ मार्केट कैप

Published on 10/07/2025 04:08 PM

NVIDIA market cap :  चिप बनाने वाली कंपनी NVIDIA का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर (4 लाख करोड़ डॉलर) का हो गया है। NVIDIA ये जादुई आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। NVIDIA के 4 लाख करोड़ डॉलर तक के इस सफर पर नजर डालें तो 30 मई 2023 को कंपनी का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर था। 23 फऱवरी 2024 को कंपनी का मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर हो गया। इस सफऱ में कंपनी के 186 कारोबारी सेशन लगे। 5 जून 2023 को कंपनी का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया। कंपनी के मार्केट कैप के 2 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 3 ट्रिलियन डॉलर पर पहुचने में 70 कारोबारी सेशन लगे। 9 जुलाई 2025 को कंपनी का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया। कंपनी के मार्केट कैप के 3 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर पर पहुचने में 272 कारोबारी सेशन लगे।

NVIDIA के मार्केट कैप की दुनिया के बड़े देशों के जीडीपी से तुलना करें तो अमेरिका की जीडीपी 29.18 ट्रिलियन डॉलर है। वहीं, चीन की जीडीपी 18.7 ट्रिलियन डॉलर। जर्मनी की जीडीपी 4.66 ट्रिलियन डॉलर है। जापान की जीडीपी 4.29 ट्रिलियन डॉलर है। NVIDIA का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर है। भारत का मार्केट कैप 3.91 ट्रिलियन डॉलर है। ये आंकड़े 2024 के हैं।

NVIDIA के शेयरों में जोरदार रिकवरी आई है। यह 7 अप्रैल 2025 के निचले स्तर से 88 फीसदी दौड़ा है। NVIDIA का मार्केट कैप भारतीय मार्केट कैप के 73 फीसदी के बराबर है। इस का मार्केट कैप 30 HDFC बैंक के बराबर है। वहीं, इसका मार्केट कैप 27 TCS के बराबर है। RELIANCE से तुलना करें तो इसका मार्केट कैप 22 RELIANCE के बराबर है। 2013 से NVIDIA में बंपर रिटर्न मिला है। इसका 15 साल का औसत सालाना रिटर्न 70 फीसदी रहा है।

NVIDIA का जोरदार प्रदर्शन

2013 के बाद सिर्फ 2018 और 2022 में NVIDIA ने निगेटिव रिटर्न दिया है। NVIDIA ने 2020 में सालाना आधार 122 फीसदी रिटर्न दिया था। वहीं, 2021 में 125 फीसदी सालाना रिटर्न दिया था। NVIDIA ने 2022 में सालाना आधार 50 फीसदी रिटर्न दिया था। वहीं, 2023 में इसने 239 फीसदी सालाना रिटर्न दिया था। NVIDIA ने 2024 में सालाना आधार 171 फीसदी रिटर्न दिया था। वहीं, 2025 में इसने अभी तक 22 फीसदी रिटर्न दिया है।

NVIDIA के लिए चुनौतियां

एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन पर एक्सपोर्ट बैन से Q2 में कंपनी को 8 अरब डॉलर का नुकसान संभव है। चीन के 50 अरब डॉलर के मार्केट में फिलहाल मौजूद नहीं है। कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ में सु्स्ती है।

NVIDIA पर ब्रोकरेज

NVIDIA को 78 एनालिस्ट ने अपने कवरेज में शामिल किया है। इनमें से 78 ने स्टॉक पर BUY कॉल दी है। वहीं, 9 ने होल्ड और 1 ने सेल कॉल दी है।

 

AMC शेयरों पर ICICI सिक्योरिटीज की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद पूरा सेक्टर जोश में, लाइफ हाई पर UTI AMCTags: #share marketsFirst Published: Jul 10, 2025 3:58 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।