News Image
Money Control

Nykaa share price : अच्छे बिजनेस अपडेट्स के दम पर 2% भागा शेयर, अब क्या हो निवेश रणनीति

Published on 07/07/2025 12:38 PM

Nykaa share price : अच्छे बिजनेस अपडेट के दम पर आज के कारोबार में FMCG कंपनियों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी की एफएमसीजी इंडेक्स करीब एक फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आज गोदरेज कंज्यूमर और डाबर 3 से 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हासिल करते हुए वायदा के टॉप गेनर बने है। उधर HUL भी करीब 2.5 फीसदी भागा है। NYKAA (FSN E-Commerce Ventures Nykaa) भी 2 फीसदी ऊपर है। पहली तिमाही में अच्छे बिजनेस अपडेट ने नायका में जोश भर दिया है। फिलहाल ये शेयर 2.76 रुपए यानी 1.39 फीसदी की बढ़त के साथ 201 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 203.13 रुपए है। वहीं, इसका दिन को लो 199.31 रुपए है।

पहली तिमाही का बिजनेस अपडेट

NYKAA (FSN E-Commerce Ventures Nykaa) के मैनेजमेंट का कहना है कि पहली तिमाही में कंपनी की नेट आय ग्रोथ Low-mid Twenties में रहनी संभव है। वहीं, GMV ग्रोथ Mid Twenties से ज्यादा रहनी संभव है। ब्यूटी सेगमेंट में GMV ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है। फैशन सेगमेंट की GMV ग्रोथ Mid Twenties में रहनी संभव है। कंपनी के फैशन सेगमेंट की आय Mid Twenties में रहने की उम्मीद है। ई-कॉमर्स, रिटेल स्टोर, eB2B, House of Nykaa ग्रोथ डाइवर रहे हैं।

CLSA ने NYKAA पर आउटपरफॉर्म कॉल देते हुए 229 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की कंसोलीडेटेड GMV ग्रोथ Mid-Twenties से ज्यादा रहनी संभव है। पहली तिमाही में कंपनी की आय अनुमान से कम रहनी संभव है। ब्यूटी बिजनेस में कम ग्रोथ से आय पर दबाव देखने को मल सकता है। जियो पॉलिटिकल टेंशन से कंपनी के ब्यूटी सेगमेंट पर निगेटिव असर पड़ सकता है। ब्यूटी सेगमेंट की GMV ग्रोथ Mid-Twenties में रहनी संभव है।

वहीं, फैशन GMV ग्रोथ Mid-Twenties में रहने की उम्मीद है। फैशन आय ग्रोथ अनुमान से बेहतर Mid-Teens में संभव है।

Buzzing Stocks : गोदरेज कंज्यूमर 4% से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

NYKAA पर NOMURA की राय

NOMURA ने इस स्टॉक पर न्यट्रल कॉल देते हुए 216 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि पहली तिमाही में कंपनी की आय अनुमान के मुताबित रहने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलीडेटेड आय ग्रोथ 23 फीसदी रहनी संभव है। वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2027 में आय ग्रोथ अनुमान से कम रहनी संभव है। वित्त वर्ष 2026 में आय ग्रोथ 26 फीसदी और वित्त वर्ष 2027 में 24.5 फीसदी रहनी संभव है। वित्त वर्ष 2026 में मार्जिन 7.5 फीसदी रह सकता है। वहीं, वित्त वर्ष 2028 में यह आंकड़ा 8.7 फीसदी रह सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Tags: #share markets

First Published: Jul 07, 2025 12:33 PM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।