Published on 26/03/2026 08:30 PM
भाविश अग्रवाल की ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने ‘EndICEAge’ नाम से नया कैंपेन लॉन्च किया है। इसके तहत कंपनी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ₹49,999 की शुरुआती कीमत पर ऑफर कर रही है। कंपनी का दावा है कि वह बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती है।
ओला इलेक्ट्रिक के मुताबिक- यह ऑफर 31 मार्च तक लागू रहेगा। इस दौरान कंपनी अपने कई मॉडलों पर ₹50,000 तक के फायदे दे रही है। इस ऑफर में एंट्री लेवल मॉडल जैसे Gen 3 S1 X स्कूटर और Roadster X मोटरसाइकिल भी शामिल हैं।
सर्विस गारंटी और बायबैक का ऑफर
कीमत में छूट के साथ Ola Electric ने ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त भरोसे भी देने की कोशिश की है। कंपनी ने सर्विस गारंटी शुरू की है। इसके तहत अगर तय समय के भीतर वाहन की सर्विस पूरी नहीं होती है, तो ग्राहकों को राइड वाउचर के रूप में मुआवजा दिया जाएगा।
इसके अलावा कंपनी ने बायबैक प्रोग्राम भी शुरू किया है। इसमें ग्राहकों को गाड़ी की कीमत का 60% तक सुनिश्चित वैल्यू मिलने का भरोसा दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इससे गाड़ी खरीदने को लेकर ग्राहकों की चिंता कम होगी।
Ola Electric ने अपने पूरे व्हीकल पोर्टफोलियो पर 8 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी भी देने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों को लंबे समय तक बेहतर और भरोसेमंद ओनरशिप अनुभव मिलेगा।
प्राइस सेंसिटिव मार्केट में में रणनीति
भारत जैसे बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ाने के लिए कंपनियां अब सिर्फ कीमत कम करने पर ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त सुविधाएं देने पर भी ध्यान दे रही हैं।
कई कंपनियां अब डिस्काउंट के साथ सर्विस गारंटी और ओनरशिप से जुड़ी सुविधाएं भी दे रही हैं ताकि ज्यादा ग्राहक इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर आकर्षित हो सकें।
रेंज और परफॉर्मेंस पर फोकस
Ola Electric का कहना है कि उसके वाहनों में परफॉर्मेंस और रेंज पर खास ध्यान दिया गया है। कंपनी के स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 320 किलोमीटर तक चल सकते हैं।
वहीं कंपनी की मोटरसाइकिल एक बार चार्ज में 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों का हाल
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर बुधवार को 2.37 प्रतिशत चढ़कर 23.80 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले 6 महीने में स्टॉक 56.66% गिर चुका है। वहीं, आईपीओ के बाद से यह 73.90% क्रैश हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 9.98 हजार करोड़ रुपये है।
Middle East Crisis: दुनिया क्रूड के लिए तरस रही, ईरान ऑयल बेचकर करोड़ों डॉलर कमा रहा
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।