News Image
Money Control

Omnitech Engineering की खराब शुरुआत, शेयर 11% तक के घाटे में लिस्ट

Published on 05/03/2026 10:05 AM

5 मार्च को BSE, NSE पर ओम्नीटेक इंजीनियरिंग के शेयरों की लिस्टिंग फीकी रही। शेयर BSE पर 9.7 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 205 रुपये पर और NSE पर 11 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 202 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 227 रुपये प्रति शेयर था। मेनबोर्ड सेगमेंट में 583 करोड़ रुपये का ओम्नीटेक इंजीनियरिंग IPO 25 फरवरी को खुला था और 27 फरवरी को बंद हुआ।

इस पब्लिक इश्यू में 418 करोड़ रुपये के 1.84 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही 165 करोड़ रुपये के 73 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल था। IPO 1.20 गुना भरकर बंद हुआ। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.77 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.35 गुना भरा। एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 4.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

IPO की ओपनिंग से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 174.60 करोड़ रुपये जुटाए। Omnitech Engineering IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज को पूरी तरह से या कुछ हद तक चुकाने के लिए किया जाएगा। बाकी पैसों का इस्तेमाल 2 अलग-अलग फैसिलिटीज में नए प्रोजेक्ट्स लगाने के लिए, कैपिटल एक्सपेंडिचर जरूरतों को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान ओम्नीटेक इंजीनियरिंग की कुल इनकम 236.69 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 27.78 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर 382.91 करोड़ रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कुल इनकम 349.71 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 43.87 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।