News Image
Money Control

Page Industries Dividend: हर शेयर पर ₹200 का डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड समेत पूरी डिटेल

Published on 15/05/2025 04:09 PM

Page Industries Dividend: पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries Ltd) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹200 प्रति इक्विटी शेयर का चौथा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी के बोर्ड ने गुरुवार को यह फैसला किया है। इसके मुताबिक, लाभांश भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 21 मई 2025 तय की गई है। यह भुगतान 13 जून 2025 को किया जाएगा।

डिविडेंड का बारिश

Page Industries ने बीते 12 महीनों में अपने शेयरधारकों को कई चरणों में तगड़ा रिटर्न दिया है। फरवरी 2025 में कंपनी ने ₹150 प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। इससे पहले नवंबर 2024 में ₹250 और अगस्त 2024 के बाद ₹300 प्रति शेयर का भुगतान किया गया था। फरवरी 2024 में भी कंपनी ने ₹100 प्रति शेयर का लाभांश दिया था।

डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत

कुल मिलाकर, फरवरी 2024 से अब तक कंपनी ₹900 से अधिक प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा कर चुकी है। जून 2022 से नवंबर 2023 के बीच Page Industries ने ₹470 प्रति शेयर डिविडेंड दिया। इसमें औसतन ₹60 से ₹75 प्रति शेयर का भुगतान शामिल रहा।

पेज इंडस्ट्रीज शेयर प्रदर्शन

Page Industries का शेयर गुरुवार को 1% की तेजी के साथ ₹46,895 पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक महीने के दौरान शेयर में 4.07% की तेजी आई थी। हालांकि, साल 2025 की शुरुआत से अब तक इसमें कुल मिलाकर 2% की गिरावट दर्ज की गई है।

पेज इंडस्ट्रीज का बिजनेस

पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक प्रमुख इनरवियर और एथलीजर निर्माता कंपनी है, जो JOCKEY® ब्रांड के तहत पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए इनरवियर, लाउंजवियर, स्पोर्ट्सवियर और एथलीजर उत्पाद बनाती है। यह भारत सहित दक्षिण एशिया के बाजारों में अग्रणी बनी हुई है।

इसके अलावा, पेज इंडस्ट्रीज भारत में Speedo ब्रांड की भी एक्सक्लूसिव लाइसेंसी है। इसके तहत यह स्विमवियर और स्विमिंग एक्सेसरीज का निर्माण और वितरण करती है। कंपनी का बिजनेस मॉडल ब्रांड लाइसेंसिंग पर आधारित है, जहां वह अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों को स्थानीय स्तर पर प्रीमियम उत्पादों में बदलने में माहिर है।

यह भी पढ़ें : Stock Markets: बाजार में आगे तेजी आएगी या गिरावट? जानिए संभावित 6 स्थितियों के बारे में

First Published: May 15, 2025 4:09 PM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।