News Image
Money Control

पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट में हाहाकार, KSE-100 इंडेक्स 16000 अंक तक गिरा; KSE-30 इंडेक्स भी 10% तक हुआ क्रैश

Published on 02/03/2026 04:41 PM

वीकेंड पर ईरान और इजराइल-US के बीच छिड़ी जंग के कारण मिडिल ईस्ट में भूराजनीतिक तनाव बढ़ गया है। इसके चलते सोमवार, 2 मार्च को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) का बेंचमार्क इंडेक्स KSE 100, 16000 अंक से ज्यादा या लगभग 10 प्रतिशत तक गिर गया। बाद में यह थोड़ा संभला।DAWN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह किसी एक दिन में इंडेक्स में आई सबसे बड़ी गिरावट रही। बीच में एक बार PSX पर ट्रेडिंग रोकनी भी पड़ी।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, KSE-30 इंडेक्स में भी दिन में 9.8 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इसके बाद एक घंटे के लिए ट्रेडिंग रोकी गई। ट्रेडिंग फिर से शुरू होने पर इंडेक्स की गिरावट कम होकर 7.3 प्रतिशत पर आ गई। 28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले कर दिए।

ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों पर भी हमले किए हैं। ईरान ने कई खाड़ी देशों में इजराइली और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमलों को अंजाम दिया है। US और इजराइल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है।

पाकिस्तान में भी ईरान के सपोर्ट में प्रदर्शन

इस जंग के छिड़ने के बाद पूरे पाकिस्तान में भी ईरान के सपोर्ट में प्रदर्शन हुए हैं। रविवार को कराची में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास (US कॉन्सुलेट) के गेट पर धावा बोलने की कोशिश की गई। पुलिस के साथ झड़प में करीब 30 लोग मारे गए। इस बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी टेंशन बढ़ चुकी है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ “खुली जंग” का ऐलान कर दिया है। दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान में हाल के घटनाक्रम और अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे मिलिट्री ऑपरेशन को देखते हुए, रीजनल और इंटर्नल सिक्योरिटी की स्थिति का रिव्यू करने के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग की है। शरीफ ने मौजूदा ग्लोबल तनाव के बीच रूस का अपना तय दौरा भी टाल दिया है।

Aadhar Housing Finance: प्रमोटर ने पूरी हिस्सेदारी बेचकर किया एग्जिट, क्या अभी भी खरीदने लायक है शेयर?

जनवरी के हाई से 20 प्रतिशत से ज्यादा गिरा KSE-30

नई टेंशन के कारण सोमवार को KSE-30 इंडेक्स कुछ समय के लिए बेयर-मार्केट टेरिटरी में चला गया। इंडेक्स जनवरी के हाई से 20 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया। पिछले साल बढ़ते इनवेस्टमेंट बेस और स्थिर सरकार की वजह से स्थानीय शेयर बाजार में लगभग 50 प्रतिशत की तेजी आई थी।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।