Published on 23/03/2026 03:08 PM
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पेटीएम और पाइन लैब्स के शेयरों के लिए प्राइस टारगेट में 13 प्रतिशत तक की कटौती की है। हालांकि 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। इस अपडेट के सामने आने से 23 मार्च को पेटीएम की पेरेंट कंपनी One 97 Communications Ltd. के शेयर में 6 प्रतिशत और पाइन लैब्स के शेयर में 3 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। जेफरीज ने Paytm के शेयर के लिए टारगेट प्राइस को 1,400 रुपये से 3.6 प्रतिशत घटाकर 1,350 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। वहीं Pine Labs Ltd. के शेयर के लिए टारगेट प्राइस 300 रुपये से 13.3 प्रतिशत घटाकर 260 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
जेफरीज ने कहा कि पेमेंट प्लेटफॉर्म्स के साथ उसकी बातचीत से पता चलता है कि वे ऑपरेटिंग लेवरेज की मदद से रेवेन्यू और EBITDA मार्जिन में 20 प्रतिशत से ज्यादा ग्रोथ का लक्ष्य रख रहे हैं। वे अपना नेटवर्क बढ़ा रहे हैं। जहां नए लोन या बिजनेस कम था, वहां तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, और वे नए क्षेत्रों में विस्तार कर रहे हैं।
Paytm का शेयर 3 महीनों में 25 प्रतिशत कमजोर
Paytm का मार्केट कैप गिरकर 63600 करोड़ रुपये रह गया है। शेयर एक महीने में 15 प्रतिशत और 3 महीनों में 25 प्रतिशत नीचे आया है। इस शेयर को कवर करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 15 ने "बाय" रेटिंग दी है। 5 ने "होल्ड" और एक ने "सेल" रेटिंग दी है। Pine Labs के शेयर पर दो एनालिस्ट्स ने "बाय", 2 ने "होल्ड" और एक ने "सेल" रेटिंग दी है। कंपनी का मार्केट कैप 18500 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर 3 महीनों में 30 प्रतिशत टूटा है।
नवंबर 2025 में लिस्ट हुई थी Pine Labs
पाइन लैब्स नवंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका 3,900.17 करोड़ रुपये का IPO 2.48 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं पेटीएम का 18,300 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 1.89 गुना भरा था। कंपनी नवंबर 2021 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।
DCX Systems के शेयर पर टूटे निवेशक, ₹563 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट से 12% तक भागा
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।