Published on 20/02/2026 03:03 PM
PB Fintech share price : कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (KOTAK INSTL) की रिपोर्ट के बाद PB फिनटेक में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल ये शेयर 55.60 रुपए यानी 3.79 फीसदी की बढ़त के साथ 1520 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का कारोबारी सत्र में इसने इंट्राडे में 1,527.20 रुपए का हाई हिट किया। वहीं, इसका इंट्राडे लो 1,465.40 रुपए रहा। KOTAK INSTL ने PB फिनटेक की रेटिंग REDUCE से बढ़ाकर ADD कर दी है। इसने स्टॉक के लिए 1,725 रुपए का टारगेट सेट किया है।
क्या है ब्रोकरेज की राय?
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का कहना है कि बेहतर ग्रोथ के बावजूद कई सेगमेंट में कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा है। रेगुलेटरी रिस्क की वजह से कंपनी ने कमजोर प्रदर्शन किया है। कमीशन रेगुलेशन से कंपनी के रियलाइजेशन पर असर पड़ा है। कमीशन नुकसान के बावजूद टर्म और हेल्थ बिजनेस से फायदा हुआ है। इससे रिस्क रिटर्न रिवॉर्ड बेहतर हो गया है। पिछले 4 तिमाही से कंपनी की कैलकुलेटेज कमीशन रेट 21-22 फीसदी के रेंज में रही है।
तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रीमियम ग्रोथ 35-39 फीसदी से बढ़कर 45 फीसदी रहा है। टर्म और हेल्थ प्रीमियम में 70 फीसदी की ग्रोथ रही है। तीसरी तिमाही का मोमेंटम आगे भी जारी रहने की उम्मीद कम है। वित्त वर्ष 2027 में प्रीमियम ग्रोथ 40 फीसदी रह सकती है। वहीं, वित्त वर्ष 2028 में यह आंकड़ा 33 फीसदी पर रह सकता है। कंपनी का मिड-टर्म प्रीमियम ग्रोथ टारगेट 30 फीसदी है।
कंपनी के प्रदर्शन पर एक नजर
दिसंबर तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 1,771.15 करोड़ रुपये रही, जो दिसंबर 2024 तिमाही के 1,291.62 करोड़ रुपये से 37.13 फीसदी अधिक है। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 189.38 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर 2024 तिमाही के 71.54 करोड़ रुपये से 164.72 फीसदी अधिक है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA 243.63 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर 2024 तिमाही के 128.06 करोड़ रुपये से 90.25 फीसदी अधिक है। पीबी फिनटेक का EPS दिसंबर 2025 तिमाही में में 4.11 रुपये रहा।
Lenskart share price : MOFSL ने दिया थम्स अप, 3% भागा लेंसकार्ट का शेयर, जानिए क्या है टारगेट प्राइस
शेयर प्राइस हिस्ट्री
पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 0.06 फीसदी गिरा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 8.24 फीसदी की और 3 महीने में 17.50 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। इस साल अब तक ये शेयर 16.78 फीसदी टूटा है। जबकि 1 साल में इसने 0.66 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।