Published on 16/07/2025 07:53 AM
PVR Inox Shares: मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर पीवीआर आईनॉक्स के शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। इसकी वजह ये है कि कर्नाटक सरकार ने एक प्रस्ताव पेश किया है जिसके तहत मूवी टिकट का अधिकतम दाम फिक्स किया गया है। कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक राज्य में किसी मूवी के एक टिकट की अधिकतम कीमत ₹200 हो सकती है। राज्य सरकार का यह प्रस्ताव मंगलवार को सामने आया और यह मल्टीप्लेक्स सहित सभी सिनेमाघरों पर लागू होगा। इसमें सभी भाषा की मूवीज शामिल होंगी और इसी ₹200 में मनोरंजन कर (एंटरटेनमेंट टैक्स) भी शामिल होगा। अभी इसके शेयरों की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 15 जुलाई को बीएसई पर यह 0.99% की बढ़त के साथ ₹989.95 पर बंद हुआ था।
तमिलनाडु में पहले ही तय है अधिकतम सीमा
कर्नाटक सरकार के ड्राफ्ट के मुताबिक राज्य में मूवी, चाहे वह किसी भी भाषा की हो, का टिकट प्राइस अधिकतम ₹200 (एंटरटेनमेंट टैक्स मिलाकर) होगा। ड्राफ्ट के मुताबिक आम लोगों को इस पर अपनी राय देने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। इस ड्राफ्ट क जरिए कर्नाटक सिनेमाज (रेगुलेशन) रूल्स, 2014 में बदलाव कर कर्नाटक सिनेमाज (रेगुलेशन) (एमेंडमेंट) रूल्स, 2025 बनाने की तैयारी है। हालांकि यह पहला राज्य नहीं है, जहां टिकट की अधिकतम कीमतें तय की जा रही हैं। इससे पहले तमिलनाडु में इसकी अधिकतम सीमा ₹150 फिक्स की गई है। हालांकि इसमें टैक्स और सर्विसेज चार्ज शामिल नहीं है और साथ में डाएनेमिक प्राइसिंग के तहत मांग के आधार पर इसे टिकट की कीमतें बढ़ाने की छूट है।
कर्नाटक में कितने स्क्रीन हैं PVR Inox के?
पीवीआर आईनॉक्स के लिए दक्षिण भारत काफी अहम है क्योंकि नेशनल एवरेज की तुलना में यह अकुपेंसी लेवल काफी अधिक है तो कंपनी यहां विस्तार कर रही है। अभी इसे 1761 स्क्रीन का 40% हिस्सा देश के दक्षिणी हिस्से में है। कर्नाटक की बात करें तो पीवीआर आईनॉक्स के 73 सिनेमाज में 219 स्क्रीन हैं।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल और आगे क्या रुझान?
पीवीआर आईनॉक्स के शेयर पिछले साल 27 सितंबर 2024 को ₹1748.25 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह सात महीने में 52.77% फिसलकर 7 अप्रैल 2025 को ₹825.65 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 19 एनालिस्ट्स में से 12 ने इसे खरीदारी 4 ने होल्ड और 3 ने सेल रेटिंग दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹1960 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹945 है।
Tesla in India : टेस्ला के भारत आने के क्या हैं मायने, किसको होगा फायदा, कौन हो सकता है परेशान!
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Jul 16, 2025 7:27 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।