News Image
Money Control

PVR Inox Stocks: कर्नाटक में 200 रुपये से ज्यादा नहीं होगा मूवी का टिकट, जानिए पीवीआर आईनॉक्स को होगा कितना लॉस

Published on 16/07/2025 09:57 AM

कर्नाटक में मूवी टिकट के प्राइस के लिए 200 रुपये की लिमिट अगर लागू हुई तो इसका बड़ा नुकसान पीवीआर आईनॉक्स को होगा। इसका सीधा असर पीवीआर आईनॉक्स के टिकटों की औसत कीमत पर पड़ेगा। अनुमान है कि इससे कंपनी का रेवेन्यू घट सकता है। अभी कर्नाटक सरकार ने इस नियम का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन पेश किया है। पीवीआर आईनॉक्स के शेयर पहले से ही दबाव में चल रहे है। इस साल (2025) यह स्टॉक करीब 25 फीसदी फिसला है। हालाकि, 16 जुलाई को पीवीआर आईनॉक्स की कीमतों पर ज्यादा दबाव नहीं दिखा। यह स्टॉक 0.30 फीसदी की कमजोरी के साथ 986 रुपये पर चल रहा था।

कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कर्नाटक की अच्छी हिस्सेदारी

ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट करण तौरानी ने कहा कि PVR Inox के टोटल स्क्रीन पोर्टफोलियो में कर्नाटक की हिस्सेदारी 12.3 फीसदी है। इस साल मई के अंत में कंपनी की कुल 1,743 स्क्रीन थीं, जिसमें से 215 कर्नाटक में थीं। कर्नाटक सरकार के टिकट के दाम तय करने का असर दूसरी मल्टीप्लेक्स कंपनियों पर भी पड़ेगा। मल्टीप्लेक्स कंपनियों के लिए कर्नाटक एक बड़ा बाजार है।

टिकट की औसत कीमत में आएगी बड़ी कमी

कर्नाटक की हिन्दी बॉक्स ऑफिस में करीब 8 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि ओवरऑल कलेक्शंस में करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी है। राज्य में टिकट की औसत कीमत 260 रुपये है। टिकट का मैक्सिमम प्राइस 200 रुपये होने का मतलब है कि राज्य में औसत टिकट प्राइस 30 फीसदी घट जाएगा। बेंगलुरु में IMAX और 4DX जैसे प्रीमिमय फॉरमैट के टिकट का प्राइस हफ्ते के अंत में 600-1,000 रुपये के बीच होता है। तौरानी ने कहा कि कर्नाटक सरकार के नए नियम के लागू होने से प्रीमिमय फॉरमैट वाली कंपनियों के कैपिटल एक्सपेंडिचर पर भी असर पड़ेगा।

एग्जिबिटर्स सरकार ने नए नियम पर चिंता जता चुके हैं

मल्टीप्लेक्स कंपनियां टिकट के प्राइस की लिमिट तय करने के सरकार के प्रस्ताव पर चिंता जता चुकी हैं। मिराज सिनेमा के पूर्व एमडी अमित शर्मा ने कहा कि अगर यह नियम लागू हुआ तो इसका लंबी अवधि में एग्जिबिटर्स पर काफी असर पड़ेगा। ज्यादा असर सिंगल थिएटर पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि टिकट का प्राइस मैक्सिमम 200 रुपये होने से मल्टीप्लेक्स और सिंगल थिएटर के टिकट के प्राइस में फर्क नहीं रह जाएगा। इससे सिंगल स्क्रीन के दर्शन मल्टीप्लेक्स में मूवी देखना पसंद करेंगे। इस वजह से सिगंल थिएटर्स पर ज्यादा दबाव होगा।

यह भी पढ़ें: 55% तक बढ़ सकता है यह Stock, मोतीलाल ओसवाल ने इस कारण दी 'Buy' की सलाह, भाव ₹150 से कम

सरकार ने इस साल बजट में किया था ऐलान 

कर्नाटक सरकार ने इस साल मार्च में पेश राज्य के बजट में मूवी टिकट के प्राइस के लिए 200 रुपये की सीमा तय करने का ऐलान किया था। 15 जुलाई को सरकार ने कर्नाटक सिनेमाज (रेगुलेशन) रूल्स, 2014 में संसोधन का ड्राफ्ट पब्लिश किया है। इसमें मल्टीप्लेक्स सहित सभी तरह के थिएटर्स के टिकट का मैक्सिमम प्राइस 200 रुपये तय करने की बात कही गई हैं। इस नियम के दायरे में सभी लैंग्वेज की फिल्में आएंगी।Tags: #share marketsFirst Published: Jul 16, 2025 9:32 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।