Published on 05/02/2026 02:49 PM
Q3 Results: सरकारी तेल कंपनी Indian Oil Corporation Ltd. (IOC) के शेयर गुरुवार 5 फरवरी को मजबूत दिखे। दिसंबर तिमाही के नतीजे आने के बाद स्टॉक में खरीदारी देखने को मिली, क्योंकि कंपनी का प्रदर्शन पिछली तिमाही के मुकाबले काफी बेहतर रहा।
नेट प्रॉफिट में बड़ी छलांग
दिसंबर तिमाही में इंडियन ऑयल का नेट प्रॉफिट ₹12,126 करोड़ रहा। यह सितंबर तिमाही के ₹7,610.5 करोड़ के मुकाबले काफी ज्यादा है, जिससे कंपनी की कमाई में साफ सुधार दिखता है।
इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 14.3 प्रतिशत बढ़कर ₹2.04 लाख करोड़ पहुंच गया। सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹1.78 लाख करोड़ था।
EBITDA और मार्जिन में ग्रोध
दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA पिछली तिमाही के मुकाबले 42.8 प्रतिशत बढ़कर ₹20,824.8 करोड़ हो गया। सितंबर तिमाही में यह ₹14,584.8 करोड़ था।
कंपनी का EBITDA मार्जिन भी पिछली तिमाही के 8.2 प्रतिशत से बढ़कर 10.2 प्रतिशत हो गया। यानी मार्जिन में 200 बेसिस पॉइंट का सीधा सुधार देखने को मिला।
GRM में मजबूत सुधार
अप्रैल से दिसंबर की अवधि में इंडियन ऑयल का औसत ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन $8.41 प्रति बैरल रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह $3.69 प्रति बैरल था। इन्वेंट्री के असर को हटाकर निकाला गया कोर GRM $9.86 प्रति बैरल रहा।
इंडियन ऑयल के शेयर
नतीजों के बाद इंडियन ऑयल का शेयर करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹176.25 पर कारोबार कर रहा है। बीते 12 महीनों में यह स्टॉक करीब 40 प्रतिशत चढ़ चुका है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 24.39% का रिटर्न दिया है। इंडियन ऑयल का मार्केट कैप 2.49 लाख करोड़ रुपये है।
Suzlon Q3 Results: रिजल्ट के बाद सुजलॉन का शेयर धड़ाम, जानिए प्रॉफिट और रेवेन्यू का हाल
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।