News Image
Money Control

QSR Stocks : रेलवे स्टेशन पर खुलेंगे प्रीमियम ब्रांड के आउटलेट्स, यात्री ले सकेंगे मैकडॉनल्ड्स, KFC और Pizza Hut का मजा

Published on 18/11/2025 11:58 AM

QSR Stocks : क्विक सर्विस रेस्ट्रांट ( Quick Service Restaurant) कंपनियों के लिए काफी अच्छी खबर आई है। अगर आपको रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले खाने का जायका पसंद नहीं है तो ये खबर आपके लिए हैं। जी हां, अब रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम ब्रांड के आउटलेट्स खुलेंगे। रेलवे का फैसला QSR कंपनियों के कितना फायदेमंद है, आइए इस पर बात करते हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर बड़े फूड ब्रांड्स को मंजूरी मिलना WESTLIFE, SAPPHIRE FOODS जैसी कंपनियों के लिए अच्छी खबर है। यह कैटरिंग को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला है। इस फैसले के चलते रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम सिंगल-ब्रांड फूड आउटलेट्स खुलेंगे। अब रेलवे स्टेशनों पर मैकडॉनल्ड्स, KFC, Pizza Hut जैसे प्रीमियम ब्रांड के आउटलेट्स देखने को मिलेंगे। यहां यात्री प्रीमियम ब्रांड के खाने का मजा ले सकेंगे।

रेलवे कैटरिंग की नई कैटेगिरी लाएगी। अभी टी स्टॉल, मिल्क बार और जूस बार कैटेगिरी मौजूद है। साउथ सेंट्रल रेलवे ने QSR ब्रान्ड लॉन्च करने की गुजारिश की है।

 

अपडेट जारी..............

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।