News Image
Money Control

Railway Stocks: प्राइवेट रेल कंपनी को मिला 91 करोड़ का नया ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

Published on 23/08/2025 06:34 PM

Titagarh Rail Shares: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड को बनारस लोकोमोटिव वर्क्स से लगभग 91.12 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि उसे यह ऑर्डर WAG-9HC लोकोमोटिव्स के शेल असेंबली के लिए मिला है और इसे 31 अगस्त 2026 तक पूरा किए जाने की उम्मीद है। इस नए ऑर्डर के चलते कंपनी के शेयर सोमवार 25 अगस्त को फोकस में रह सकते हैं।

कोलकाला मुख्यालय वाली टीटागढ़ रेल को हाल ही में एक और बड़ा ऑर्डर मिला था। कंपनी ने बताया था कि उसे भारत सरकार क स्वामित्व वाली गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) से 467.25 करोड़ रुपये की लागत पर दो शिप वेसल्स बनाने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। इन जहाजों को भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (GSI) के लिए तैयार किया जाना है।

कंपनी के वाइस-चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर्स उमेश चौधरी ने इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू में बताया था कि कंपनी अपने फ्रेट डिवीजन पर विशेष जोर दे रही है। उनका कहना था कि मौजूदा वित्त वर्ष में 12,000 वैगनों की सप्लाई का लक्ष्य है, जिनकी कीमत प्रति वैगन 35 से 40 लाख रुपये के बीच होगी। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि पैसेंजर डिवीजन से भी कंपनी को आने वाले सालों में “रेवेन्यू में क्वांटम जंप” देखने को मिलेगा।

टीटागढ़ रेल के शेयरों की बात करें तो शुक्रवार को कंपनी के शेयर एनएसई पर 0.22% फीसदी की तेजी के साथ 857 रुपये के भाव पर बंद हुए। हालांकि, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 7.03% यानी 64.85 रुपये की गिरावट देखी गई है।

यह भी पढ़ें- FII Buying: इन 42 शेयरों में विदेशी निवेशक लगातार बढ़ा रहे हिस्सेदारी, देखें पूरी लिस्ट

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Aug 23, 2025 6:16 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।