News Image
Money Control

RBI Monetary Policy: रेपो रेट 5.50% पर बरकरार, ट्रंप के टैरिफ ने बढ़ाई चिंता, जानें RBI MPC बैठक की 7 बड़ी बातें

Published on 06/08/2025 11:06 AM

RBI Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) के बैठक के नतीजे सामने आ गए हैं। बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला नहीं लिया गया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार 6 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया रेपो रेट को 5.5% पर ही बनाए रखने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही कमेटी ने अपनी पॉलिसी रुख को भी "न्यूट्रल" बनाए रखा है। कमेटी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया।

आइए RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के 7 बड़ी बातों पर एक नजर डालते हैं-

1. रेपो रेट 5.5% पर बरकरार

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.5% पर स्थिर रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही पॉलिसी स्टांस भी 'न्यूट्रल' रखा गया है। बता दें कि साल 2025 में अब तक RBI ने रेपो रेट में 100 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती कर दी है। जून 2025 की पिछली बैठक में भी 50 bps की बड़ी कटौती देखने को मिली थी।

बता दें कि रेपो रेट वह दर होती है जिस पर कमर्शियल बैंक RBI से शॉर्ट-टर्म कर्ज लेते हैं। इसका सीधा असर होम लोन, ऑटो लोन समेत खुदरा कर्ज की ब्याज दरों पर पड़ता है। चूंकि इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में होन लोन समेत बाकी लोन की दरों या EMI पर इस बार कोई असर नही पड़ने की उम्मीद है।

2. FY26 के लिए महंगाई अनुमान घटाया गया

RBI ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारिक महंगाई दर के अनुमानों को 3.7% से घटाकर 3.1% कर दिया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा, "सब्जियों जैसी वस्तुओं में कीमतों की नरमी और फूड इंफ्लेशन में गिरावट के चलते महंगाई काबू में है। हालांकि, FY26 की अंतिम तिमाही से यह फिर से बढ़ सकती है।"

वित्त वर्ष 2026 के लिए नए महंगाई दर अनुमान इस तरह हैं:

3. GDP ग्रोथ अनुमान 6.5% पर बरकरार

RBI ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को 6.5% पर बरकरार रखा है। गवर्नर ने कहा, "घरेलू इकोनॉमी RBI की उम्मीदों के मुताबिक आगे बढ़ रही है, हालांकि मई-जून के हाई फ्रिक्वेंसी डेटा में कुछ मिला-जुला रुझान दिखा।"

(खबर अपडेट की जा रही है)First Published: Aug 06, 2025 10:41 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।