Published on 06/02/2026 10:07 AM
RBI Policy: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इस साल की पहली मीटिंग में इसे 5.25 प्रतिशत पर ही स्थिर छोड़ा गया है। MPC की मीटिंग आज, 6 फरवरी को खत्म हुई। हर 2 महीने पर होने वाली यह मीटिंग 4 फरवरी को शुरू हुई थी। दिसंबर 2025 में हुई मीटिंग में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती हुई थी। इसके बाद रेपो रेट घटकर 5.25 प्रतिशत रह गई है।
विशेषज्ञों
RBI MPC Meet 2026 Live: MSF, SDF में कोई बदलाव नहीं
RBI Repo Rate: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट को 5.50% पर और स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) रेट को 5.00% पर स्थिर रखा है। वित्त वर्ष 2027 के लिए खुदरा महंगाई के अनुमान में बदलाव किया गया है। Q1 में महंगाई 4.0% और Q2 में 4.2% रहने का अनुमान है। रियल GDP पिछले साल की तुलना में 7.4% ज़्यादा बढ़ने की उम्मीद है।
RBI MPC Meet 2026 Live: RBI ने नहीं बदली रेपो रेट, 5.25% पर बरकरार
RBI की मौद्रिक नीति समिति ने फरवरी 2026 की मीटिंग में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे 5.25% पर स्थिर छोड़ा गया है। मॉनेटरी पॉलिसी रुख न्यूट्रल रखा गया है।
RBI MPC Meet 2026 Live: कुछ ही वक्त में संजय मल्होत्रा बताएंगे फैसला
अब से कुछ ही देर में रेपो रेट पर RBI की मौद्रिक नीति समिति के फैसले की घोषणा होगी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा इस बारे में सुबह 10 बजे जानकारी देंगे। बाद में दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होने वाली है, जिसमें MPC के फैसलों पर डिटेल में बात की जाएगी। साथ ही सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे।
RBI MPC Meet 2026 Live: रेपो रेट घटने पर सस्ते हो सकते हैं लोन
रेपो रेट वह रेट है जिस पर बैंक, RBI से कर्ज लेते हैं। RBI से मिलने वाला कर्ज सस्ता होने पर वे इसका फायदा ग्राहकों को भी देते हैं। इसलिए अगर मौद्रिक नीति समिति रेपो रेट में कटौती करती है तो लोन की EMI घट सकती है। हालांकि FD पर ब्याज दरें घट सकती हैं। इसकी वजह है कि रेपो रेट घटने से बैंकों को लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए FD को आकर्षक बनाने की जरूरत नहीं रहती।
RBI MPC Meet 2026 Live: वित्त वर्ष 2027 के लिए मौजूदा कीमतों पर 10% की ग्रोथ का अनुमान
बजट 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ को वास्तविक संदर्भ में 393 लाख करोड़ रुपये आंका गया है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी में मौजूदा कीमतों पर 10 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि यह अनुमान रियलिस्टिक है। उनके मुताबिक, भारत में महंगाई कम है और कुछ समय तक इसी स्तर पर बनी रहेगी।
RBI MPC Meet 2026 Live: पिछली मीटिंग में खुदरा महंगाई का घटाया था अनुमान
मौद्रिक नीति समिति ने दिसंबर 2025 की मीटिंग में वित्त वर्ष 2026 के लिए खुदरा महंगाई का अनुमान घटाकर 2% कर दिया था। पहले यह एस्टिमेट 2.6% का था। अब देखना यह है कि इस बार की मीटिंग में खुदरा महंगाई को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक क्या अनुमान देता है।
RBI MPC Meet 2026 Live: वेट-एंड-वॉच मोड जारी रहेगा- नुवामा
नुवामा रिसर्च के अनुसार, रेपो रेट में कुल 125 बेसिस पॉइंट्स की ढील देने के बाद RBI दरों को मौजूदा स्तर पर होल्ड कर सकता है। ट्रांसमिशन अभी भी जारी है और बॉन्ड यील्ड स्थिर बनी हुई है। रेट एक्शन नहीं, बल्कि लिक्विडिटी मैनेजमेंट के हावी होने की उम्मीद है।
RBI MPC Meet 2026 Live: SBI रिसर्च को बदलाव की उम्मीद नहीं
SBI की एक रिसर्च रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि RBI इस पॉलिसी मीटिंग में रेपो रेट को मौजूदा स्तर पर ही बरकरार रखेगा। इसमें ग्लोबल अनिश्चितता और बॉन्ड की यील्ड में हालिया मूवमेंट को मुख्य कारण बताया गया है। रिपोर्ट में OMO डिजाइन के महत्व पर भी जोर दिया गया है।
RBI MPC Meet 2026 Live: पिछली मीटिंग में GDP ग्रोथ रेट का क्या था अनुमान
दिसंबर 2025 की मीटिंग में RBI ने वित्त वर्ष 2026 के लिए GDP ग्रोथ रेट 7.3% रहने का अनुमान जताया था। इससे पहले यह अनुमान 6.8% का था। अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान ग्रोथ रेट 7% रहने और जनवरी-मार्च 2026 के दौरान 6.5% रहने की उम्मीद जताई गई थी। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही यानि कि अप्रैल-जून 2026 में ग्रोथ रेट 6.7% और जुलाई-सितंबर 2026 में 6.8% रहने की बात कही गई थी।
RBI MPC Meet 2026 Live: सुबह 10 बजे सामने आएंगे मीटिंग के नतीजे
मौद्रिक नीति समिति की मीटिंग के फैसले शुक्रवार को सुबह 10 बजे सामने आएंगे। इस समिति में 6 सदस्य हैं। अध्यक्ष भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा हैं। दिसंबर की मीटिंग में रेपो रेट में कटौती हुई थी और मौद्रिक नीति समिति ने रुख न्यूट्रल रखा था।
RBI MPC Meet 2026 Live: BofA ग्लोबल रिसर्च का क्या है मानना
BofA ग्लोबल रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया कि RBI का रेट कट का साइकिल फिलहाल खत्म होता दिख रहा है। व्यापार समझौते से विकास को लेकर निश्चितता बढ़ेगी और हाई फ्रीक्वेंसी इंडीकेटर्स में दिख रहा मौजूदा सकारात्मक रुझान आगे भी बना रह सकता है। यह भी मानना है कि RBI ने अब ब्याज दरों में कटौती करना बंद कर दिया है, लेकिन वह अपने लिक्विडिटी प्रावधानों को सावधानीपूर्वक मैनेज करना जारी रखेगा।
RBI MPC Meet 2026 Live: विशेषज्ञों की क्या है राय
विशेषज्ञों का मानना कि भारतीय रिजर्व बैंक फरवरी 2025 से अब तक प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 1.25 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। फिलहाल न तो ग्रोथ को लेकर और न ही महंगाई के मोर्चे पर कोई बड़ी चिंता है। इसलिए इस बार दरों में यथास्थिति बनाए रखी जा सकती है। यानि कि इन्हें स्थिर छोड़ा जा सकता है।
RBI MPC Meet 2026 Live: दिसंबर में 0.25 प्रतिशत घटी थी रेपो रेट
दिसंबर 2025 में हुई मीटिंग में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती हुई थी। इसके बाद रेपो रेट घटकर 5.25 प्रतिशत रह गई है। मजबूत आर्थिक वृद्धि और महंगाई में नरमी के बीच RBI की मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत दर में यह कटौती की थी।
RBI MPC Meet 2026 Live
मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।