Published on 17/10/2025 10:58 AM
Reliance Industries Q2 preview : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को सितंबर तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही) में बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और रिलायंस रिटेल और जियो में लगातार हो रही ग्रोथ के कारण मजबूत अर्निंग ग्रोथ हासिल करने की उम्मीद है। नौ अनालिस्टों के अनुमानों के मीडियन के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मुनाफा जुलाई-सितंबर तिमाही में एक साल पहले की तुलना में 11 फीसदी बढ़कर लगभग 18,450 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।
दूसरी तिमाही में आरआईएल का कंसोलीडेटेड एबिटडा 14 फीसदी बढ़कर 44,400 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान है। कंपनी के ऑयल टू केमिकल, रिटोल और डिजिटल कारोबार में अच्छी ग्रोथ से एबिटडा को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।