News Image
Money Control

Remsons Shares: ₹300 करोड़ के ऑर्डर पर शेयर रॉकेट, फटाक से 17% उछले भाव

Published on 15/05/2025 01:46 PM

Remsons Shares: रेमोसंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। अमेरिकी कंपनी से तगड़े ऑर्डर पर रेमोसंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज इंट्रा-डे में 16 फीसदी से अधिक उछल गए। कंपनी को उत्तरी अमेरिका की स्टेलांटिस एनवी (Stellantis N.V., North America) से यह ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर पर रेमसंस इंडस्ट्रीज के शेयर इंट्रा-डे में बीएसई पर 16.84 फीसदी उछलकर 139.80 रुपये के भाव पर पहुंच गए। इस ताबड़तोड़ तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल यह 14.25 फीसदी के उछाल के साथ 136.70 रुपये पर है।

कैसा ऑर्डर मिला है Remsons Industries को?

रेमसंस इंडस्ट्रीज को स्टेलांटिस एनवी से 300 करोड़ रुपये से अधिक के कई ऑर्डर मिले हैं। यह ऑर्डर स्टेलांटिस की स्मार्ट कार, जीप मॉडल्स, और इसके तिपहिया सेगमेंट के लिए कंट्रोल केबल्स की सप्लाई का है। इस ऑर्डर के तहत डिलीवरी अगले वित्त वर्ष से शुरू होगी और सात साल में सप्लाई पूरा करना है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

रेमोसन्स के शेयर पिछले साल 30 सितंबर 2024 को 234.95 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से सात महीने से थोड़े अधिक समय में यह 56.46 फीसदी फिसलकर इस महीने 6 मई 2025 को 102.30 रुपये के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। निचले स्तर पर शेयर संभले और खरीदारी के दम पर 33 फीसदी से अधिक रिकवर हुए लेकिन अब भी एक साल के हाई से यह करीब 41 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।

Mutual Funds vs FII: म्यूचुअल फंड्स को पसंद आए ये आईटी शेयर, विदेशी निवेशकों की धड़ाधड़ बिकवाली ने दिया मौका

Tags: #share markets

First Published: May 15, 2025 1:46 PM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।