News Image
Money Control

₹10 से कम वाले इस शेयर में तूफानी तेजी, बस दो दिन में 44% उछला भाव, जानें कारण

Published on 17/02/2026 03:47 PM

Easy Trip Planners shares: ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी ईजी ट्रिप प्लानर्स (Easy Trip Planners) के शेयर में आज लगातार दूसरे दिन भारी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 20 प्रतिशत उछलकर अपर सर्किट सीमा पर पहुंच गए। यह इस शेयर का 21 अगस्त 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले सोमवार 16 फरवरी को भी इसके शेयरों में करीब 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। पिछले दो दिनों में यह शेयर 44% तक उछल गया है।

हालांकि पिछले 12 महीनों में इसमें करीब 20.24% की गिरावट आई है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 इंडेक्स 12.1% चढ़ा है। कारोबार के अंत में, ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर एनएसई पर 19.95% की तेजी के साथ 9.50 रुपये के भाव पर बंद हुए।

Easy Trip Planners shares: क्यों आई तेजी?

यह तेजी ईजी ट्रिप प्लानर्स के एक फंडिंग प्लान के बाद आई। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में बताया कि वह 500 करोड़ रुपये तक फंडिंग जुटाने की तैयारी कर रही है। इसी खबर के बाद निवेशकों में उत्साह बढ़ा और शेयर में तेज खरीदारी देखी गई।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सैद्धांतिक रूप में इक्विटी शेयर और दूसरे योग्य सिक्योरिटीज जारी कर फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह प्रक्रिया जरूरी नियामकीय मंजूरियों के अधीन होगी।

कंपनी का कहना है कि यह पूंजी जुटाने की योजना उसकी ग्रोथ स्ट्रैटेजी का हिस्सा है। इसके जरिए वह अपने ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म 'ईज मॉय ट्रिप (EaseMyTrip)' को खास तौर पर हाई-मार्जिन होटल और हॉलिडे सेगमेंट में तेजी से विस्तार देगी।

किन क्षेत्रों में होगा उपयोग?

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी अपग्रेड में भी किया जाएगा। इससे प्लेटफॉर्म की क्षमता और ग्राहक अनुभव बेहतर करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा कंपनी रणनीतिक अधिग्रहण के अवसरों को भी तलाश सकती है। मजबूत बैलेंस शीट के साथ कंपनी अपने विस्तार की योजनाओं को आगे बढ़ाना चाहती है। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि वह लाभप्रदता पर सख्त फोकस बनाए रखेगी।

यह भी पढ़ें- Texmaco Rail Shares: रेलवे कंपनी को मिले ₹242 करोड़ के दो नए ऑर्डर, शेयर 11% तक उछले

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।