Published on 25/03/2026 01:08 PM
Sammaan Capital Share Price: सम्मान कैपिटल (पूर्व नाम इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस) के शेयरों को केंद्रीय बैंक RBI की एक बड़ी मंजूरी ने रॉकेट बना दिया। चौतरफा खरीदारी के माहौल में आरबीआई की मंजूरी से इसके शेयरों को दोहरा सपोर्ट मिला और यह फटाक से 12% से अधिक उछल पड़ा। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 6.50% की बढ़त के साथ ₹147.40 के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 12.21% चढ़कर ₹155.30 तक पहुंच गया था। मार्केट के माहौल की बात करें तो घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) इंट्रा-डे में 2-2% से अधिक उछल पड़े।
RBI की किस मंजूरी से Sammaan Capital के शेयर बने रॉकेट?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) की सहायक कंपनी एवेनिर इन्वेस्टमेंट आरएससी (Avenir Investment RSC) को दिग्गज एनबीएफसी सम्मान कैपिटल में 66.65% तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। इसके अलावा आरबीआई आईएचसी की तरफ से यानी नॉमिनेटेड एल्विन दिनेश क्रास्टा (Alwyn Dinesh Crasta) को कंपनी के बोर्ड में अधिकतम पांच वर्षों की अवधि के लिए निदेशक के रूप में नियुक्त करने को भी मंजूरी दे दी है। सम्मान कैपिटल ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि एवेनिर एक प्रिफरेंशियल इश्यू के जरिए ₹8,850 करोड़ का निवेश करने की योजना बना रही है। इस अलॉटमेंट के बाद एवेनिर के पास कंपनी में करीब 41.23% हिस्सेदारी हो सकती है, जो प्रिफरेंशियल इश्यू और ओपन ऑफर के बाद बढ़कर 63.36% हो सकती है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
सम्मान कैपिटल के शेयरों ने पिछले साल रॉकेट की स्पीड से निवेशकों का पैसा बढ़ाया था। पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को यह बीएसई पर ₹97.80 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से सात ही महीने में यह 97.24% ऊपर चढ़कर 3 नवंबर 2025 को ₹192.90 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। फिलहाल इसके शेयरों में एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले सकते हैं। इसके शेयरों में F&O ट्रेडिंग को 24 मार्च 2026 से बैन किया गया है।
United Spirits के शेयर धड़ाम, RCB को ₹16600 करोड़ में बेचने पर बना दबाव!
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।