News Image
Money Control

सिर्फ 4 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया करीब 4% रिटर्न, जानें आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने किन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव

Published on 09/05/2025 01:00 PM

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते SAMCO Securities के ओम मेहरा, 5Paisa Capital के सचिन गुप्ता और Raghunath Capital के पवन महेश्वरी के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओम मेहरा के सुझाये स्टॉक्स ने 9.6% का निगेटिव रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर सचिन गुप्ता के सुझाये स्टॉक्स ने 1.9% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पवन महेश्वरी के सुझाये स्टॉक्स ने 4.2% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Zee Entertainment

ओम मेहरा ने इसमें 111 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 130 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 109 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

5Paisa Capital के सचिन गुप्ता का कमाईवाला स्टॉकः BUY Kirloskar Brothers

सचिन गुप्ता ने इस स्टॉक में 1786 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1770 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1990 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Raghunath Capital के पवन महेश्वरी का कमाईवाला स्टॉकः SELL SBI Life

पवन महेश्वरी ने इस स्टॉक में 1701 रुपये के लेवल पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1727 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1680 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Stocks on Broker's Radar: एलएंडटी, एशियन पेंट्स, ब्रिटानिया और पिडिलाइट हैं आज के लिए ब्रोकरेजेज की पसंद

SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला स्टॉकः SELL BSE

ओम मेहरा ने इसमें 6516 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 6000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 6750 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

5Paisa Capital के सचिन गुप्ता का कमाईवाला स्टॉकः SELL Trent

सचिन गुप्ता ने इस स्टॉक में 5097 रुपये के लेवल पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5240 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 4740 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

5Paisa Capital के सचिन गुप्ता का कमाईवाला स्टॉकः BUY Gabriel India

सचिन गुप्ता ने इस स्टॉक में 561 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 544 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 640 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

Tags: #share markets

First Published: May 09, 2025 1:00 PM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।