Published on 23/03/2026 04:07 PM
भारतीय शेयर बाजार 23 मार्च को फिर से लाल निशान में आ गए। सेंसेक्स 1836.57 अंक या 2.46 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 72,696.39 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 601.85 अंक या 2.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,512.65 पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबार में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 4,15,11,534.52 करोड़ रुपये हो गया। शुक्रवार को यह 4,29,11,487.59 करोड़ रुपये था। इसका मतलब हुआ कि 13,99,953.07 रुपये या 14 लाख करोड़ रुपये की कमी।
सुबह BSE सेंसेक्स गिरावट के साथ 73,732.58 पर खुला। इसके बाद पिछली क्लोजिंग से 1974.52 अंक टूटकर 72,558.44 के लो तक गया। इसी तरह NSE निफ्टी भी लाल निशान में 22,824.35 पर खुलने के बाद 643.25 अंक गिरकर 22,471.25 के लो तक गया।
Paytm और Pine Labs के लिए जेफरीज ने 13% तक घटाया टारगेट प्राइस, शेयर 6% तक लुढ़केहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।