Published on 08/07/2025 06:35 PM
सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज एनएचपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, डेल्हीवरी, आईआईएफएल फाइनेंस, एबी फैशन एंड रिटेल के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं पीएफसी, एसबीआई कार्ड, बीईएल, यूनो मिंडा और नालको में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि टाइटन, बीएसई लिमिटेड, एंजेल वन, अरबिंदो फार्मा और एमसीएक्स में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि केयंस टेक्नोलॉजी, फोर्टिस हेल्थकेयर, आरबीएल बैंक, भारत फोर्ज और बॉश में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने डेल्हीवरी, डीएलएफ, अपोलो टायर्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Delhivery
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि Delhivery के स्टॉक में जुलाई की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 400 के स्ट्राइक वाली कॉल 17.75 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 25 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 13 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः DLF Future
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से DLF के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 855 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 834 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 840 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक रियल्टी कंपनी के स्टॉक और इस एनर्जी शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का चार्ट का चमत्कार शेयरः Apollo Tyres
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Apollo Tyres पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 472 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 510 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 563 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Angel One के अमरदेव सिंह का मिडकैप फंडा स्टॉकः Apollo Tyres
Angel One के अमरदेव सिंह ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Apollo Tyres के स्टॉक में 472 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 20 से 25 प्रतिशत का अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
Tags: #share marketsFirst Published: Jul 08, 2025 6:35 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।