Published on 17/07/2025 11:45 AM
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने भारतीय शेयर बाजार की रेटिंग को 'ओवरवेट' से घटाकर 'न्यूट्रल' कर दिया है। इसके पीछे उसने भारतीय शेयरों के ऊंची वैल्यूएशन को प्रमुख वजह बताया है। ब्रोकरेज ने गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। वहीं, दूसरी ओर उसने चीन और दक्षिण कोरिया के शेयरों की रेटिंग में इजाफा किया है और उन्हें इमर्जिंग मार्केट (EM) पोर्टफोलियो के 'ओवरवेट' कैटेगरी में शामिल किया गया है।
क्यों घटाई भारत की रेटिंग?
Citi ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने अप्रैल में भारत समेत दुनिया के अधिकतर देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जिसके बाद भारतीय शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि उसके बाद से निफ्टी 50 ने अब तक 15% से अधिक की रिकवरी कर ली है।
ब्रोकरेज ने कहा कि इसके चलते भारतीय बाजारों के वैल्यूएशन अब तुलनात्मक रूप से महंगे यानी चिंताजनक हो गए हैं। Citi का मानना है कि मौजूदा स्तरों पर भारत में बढ़त की संभावनाएं सीमित हैं।
चीन और कोरिया को क्यों मिली तरजीह?
सिटी ने कहा कि साउथ कोरिया सरकार के सपोर्ट और आधुनिक तकनीक पर जोर के चलते कोरिया का बाजार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। देश का बेंचमार्क इंडेक्स KOSPI इस साल अब तक 33% की बढ़त दर्ज कर चुका है।
वहीं चीन का CSI 300 इंडेक्स भी इस साल 21% ऊपर है, जबकि पिछले दो सालों में इसमें गिरावट देखी गई थी। सिटी का मानना है कि अब चीन में रिकवरी और स्थिरता के संकेत मजबूत हो रहे हैं, जिससे वहां निवेश का माहौल बेहतर हुआ है।
यह भी पढ़ें- जून में पांच IPO में म्यूचुअल फंड्स ने डाले ₹2688 करोड़, तो इन तीन से बनाई दूरी
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Jul 17, 2025 11:45 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।