Published on 09/02/2026 04:19 PM
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद कुछ ब्रोकरेज ने बैंक के शेयर के लिए टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। ब्लूमबर्ग के लेटेस्ट डेटा के अनुसार, स्टॉक को ट्रैक करने वाले 49 एनालिस्ट्स में से 42 ने 'बाय' रेटिंग दी है। इनमें से कम से कम 5 ने अपने टारगेट प्राइस बढ़ाए हैं। तिमाही नतीजे सामने आने के बाद 9 फरवरी को SBI के शेयर में तेजी है। BSE पर कीमत पिछले बंद भाव से 7.6 प्रतिशत तक चढ़कर 1148 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 1145.95 रुपये पर सेटल हुआ।
SBI का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 24.48 प्रतिशत बढ़कर 21028.15 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 16891.44 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 45190 करोड़ रुपये रही। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 41445 करोड़ रुपये थी।
कुल इनकम 9.6 प्रतिशत बढ़कर 140914.65 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 128467.39 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 3.12 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 3.15 प्रतिशत था। बैंक ने अगले वित्त वर्ष 2026-27 के लिए गाइडेंस बढ़ा दिया है।
किस ब्रोकरेज से कितना टारगेट
CLSA के अनुसार, SBI की सीक्वेंशियल लोन ग्रोथ इसके कॉम्पिटीटर PSU बैंकों के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंकों की तुलना में काफी बेहतर थी। CITI ने कहा कि मार्जिन 3% या उससे ऊपर बने रहने की उम्मीद है। अनुशासित अंडरराइटिंग/क्रेडिट प्रोटोकॉल, रिकवरी के साथ मिलकर मजबूत एसेट क्वालिटी को सपोर्ट करेंगे। नुवामा का कहना है कि SBI की कोर कमाई लगातार तीसरी तिमाही में प्राइवेट बैंकों की तुलना में मजबूत रही। बर्नस्टीन का कहना है कि कुल मिलाकर मजबूत ग्रोथ, बेहतर मार्जिन और बेहतर एसेट क्वालिटी के कॉम्बिनेशन ने रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) को आराम से 1% के निशान से ऊपर और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) को 20% से ऊपर रखा।
Stocks to Watch: SBI, Tata Steel, PFC और REC समेत ये स्टॉक्स; खास वजहों से तगड़ा पैसा बनाने का मौका
एसेट क्वालिटी और सुधरी
दिसंबर 2025 तिमाही में SBI की एसेट क्वालिटी में और सुधार आया है। ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो गिरकर 1.57 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले यह 2.07 प्रतिशत था। एक तिमाही पहले यह 1.73 प्रतिशत रहा था। नेट NPA रेशियो 0.39 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 0.42 प्रतिशत और दिसंबर 2024 तिमाही में 0.53 प्रतिशत था।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।