News Image
Money Control

Senses-Nifty Big Fall: 5 सेकंड में ही ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, निफ्टी टूटकर आया 23600 के नीचे

Published on 12/03/2026 09:53 AM

Senses-Nifty Big Fall: एलपीजी को लेकर मचे हाहाकार की आंच में घरेलू स्टॉक मार्केट झुलस गया। पश्चिमी एशिया में चल रही लड़ाई ने दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में खलबली मचाई है और घरेलू स्टॉक मार्केट में तो कारोबार शुरू होते ही निवेशकों के करीब ₹5 लाख करोड़ डूब गए। बिकवाली का दबाव चौतरफा है। हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल है। स्मॉलकैप और मिडकैप में भी बिकवाली हो रही है। इंडिया विक्स 5% से अधिक उछलकर 22 के पार चली गई यानी कि मार्केट में घबराहट बढ़ी है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 962.54 प्वाइंट्स यानी 1.25% की फिसलन के साथ 75,901.17 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 294.35 प्वाइंट्स यानी 1.23% की गिरावट के साथ 23,572.50 पर है। शुरुआती कारोबार में तो सेंसेक्स 75,871.18 और निफ्टी 23,556.30 तक टूट गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹4.91 लाख करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 11 मार्च 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,41,90,196.39 करोड़ था। आज यानी 12 मार्च 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,36,98,337.97 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹4,91,858.42 करोड़ घट गई है।

Sensex के सिर्फ तीन शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ तीन ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी टेक महिंद्रा में है। वहीं दूसरी तरफ एटर्नल, इंडिगो और एमएंडएम में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

24 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 3046 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 707 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 2180 में गिरावट का रुझान है और 159 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 24 शेयर एक साल के हाई और 179 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 55 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 64 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।