Published on 24/03/2026 04:10 PM
Sensex-Nifty closes green: वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों और जियो-पॉलिटिकल टेंशन में राहत के संकेतों पर आज मार्केट में चौतरफा रौनक रही। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 2-2% की तेजी आई तो निफ्टी बैंक ढाई फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स ने भी जोश दिखाया। ओवरऑल बात करें तो मार्केट में चौतरफा रौनक के बीच बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹7 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी कि निवेशकों की दौलत में ₹7 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स 1372.06 प्वाइंट्स यानी 1.89% के उछाल के साथ 74,068.45 और निफ्टी 399.75 प्वाइंट्स यानी 1.78% फीसदी की बढ़त के साथ 22912.40 पर बंद हुआ है।
निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन और सेंसेक्स की मंथली वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज मार्केट में तेज हलचल दिखी। इस बार सेंसेक्स के इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्टस की एक्सपायरी वाले आम दिन यानी गुरुवार 26 मार्च को रामनवमी के मौके पर बाजार में कारोबार नहीं होगा तो एक्सपायरी एक दिन पहले यानी बुधवार 25 मार्च को होगी। इसका असर आज मार्केट पर भी दिखा। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1793 प्वाइंट्स उछलकर 74,489.39 तो निफ्टी 50 भी 544.65 चढ़कर 23,057.30 पर पहुंच गया था। निफ्टी 50 के 45 तो सेंसेक्स के 28 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। इंडिया विक्स (India VIX) में 6.81% गिरावट से मार्केट में घबराहट कम होने का संकेत तो मिला लेकिन अब भी यह काफी हाई 24.91 पर है।
निवेशकों की दौलत में ₹7.62 लाख करोड़ की तेजी
एक कारोबारी दिन पहले यानी 23 मार्च 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,15,21,629.82 करोड़ था। आज यानी 24 मार्च 2025 को मार्केट बंद होने पर यह ₹4,23,16,813.89 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹7,62,301.39 करोड़ बढ़ गई है।
Sensex के 28 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 28 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी इंडिगो, एलएंडटी और एटर्नल में रही। वहीं दूसरी तरफ सिर्फ पावरग्रिड और एसबीआई ही आज रेड जोन में बंद हुआ है।
44 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4431 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2968 शेयर मजबूत हुए तो 1295 में गिरावट आई जबकि 168 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 44 शेयर एक साल के हाई और 557 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 13 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
IRFC में जोरदार रिकवरी, ₹13000 करोड़ की इस रिकॉर्ड डील पर 4% चढ़ा शेयर
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।