News Image
Money Control

Sensex में 2000 अंकों का उछाल, भारत और पाकिस्तान के बीच घटा तनाव तो 10 सेकंड में बरसे ₹10 लाख करोड़

Published on 12/05/2025 09:36 AM

Sensex-Nifty Sharp Recovery: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हल्का होने पर घरेलू स्टॉक मार्केट में काफी रौनक है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 2 फीसदी से अधिक तेजी है। फार्मा को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तगड़ी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 10.59 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 10.59 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 1747.92 प्वाइंट्स यानी 2.20 फीसदी की तेजी के साथ 81202.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 534.40 प्वाइंट्स यानी 2.23 फीसदी के उछाल के साथ 24542.40 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 81,429,58 और निफ्टी 24,619.40 पर पहुंचा था।

निवेशकों की दौलत में 10.59 लाख करोड़ रुपये का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 9 मई 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,16,40,850.46 करोड़ रुपये था। आज यानी 12 मई 2025 को मार्केट खुलते ही यह 4,27,00,834.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,059,984.42 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex का सिर्फ एक शेयर लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ एक सन फार्मा ही लाल है। दूसरी तरफ सबसे अधिक तेजी अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

15 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2933 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 2584 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 256 में गिरावट का रुझान है और 93 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 42 शेयर एक साल के हाई और 21 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 176 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 52 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

आज इन शेयरों पर रखें नजर

Tags: #share markets

First Published: May 12, 2025 9:22 AM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।