News Image
Money Control

Sensex-Nifty Closes Green: आईटी सेक्टर की हाहाकार, फिर भी निवेशकों ने कमाए ₹1.87 लाख करोड़, सेंसेक्स फ्लैट बंद

Published on 04/02/2026 04:01 PM

Sensex-Nifty Closes Green: आईटी सेक्टर में मचे कोहराम के बीच कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो,मेटल और रियल्टी सेक्टर ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की। हालांकि इस रस्साकसी में मार्केट एक सीमित रेंज में ही ऊपर-नीचे होता रहा। एंथ्रॉपिक (Anthropic) ने नया वर्कप्लेस प्रोडक्टिविटी और ऑटोमेशन टूल्स लॉन्च कर जो खलबली मचाई, उसकी आंच में निफ्टी आईटी करीब 6% फिसल गया तो दूसरी तरफ निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2% से अधिक तो ऑटो,मेटल और रियल्टी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में 1-1% से अधिक तेजी रही।

इन सबके बीच ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹1.87 लाख करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत ₹1.87 लाख करोड़ बढ़ गई है। दिन के आखिरी में सेंसेक्स (Sensex) आज 78.56 प्वाइंट्स यानी 0.09% के मामूली उछाल के साथ 83,817.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 48.45 प्वाइंट्स यानी 0.19% की हल्की बढ़त के साथ 25,776.00 पर बंद हुआ है।

निवेशकों की दौलत में ₹1.87 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 03 फरवरी 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,67,14,754.77 करोड़ था। आज यानी 04 फरवरी को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,69,02,140.05 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹187,385.28 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के 22 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 22 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी एटर्नल, ट्रेंट और एनटीपीसी में रही। वहीं दूसरी तरफ इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएलटेक में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

89 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4366 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2724 शेयर मजबूत हुए तो 1480 में गिरावट रही जबकि 162 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 89 शेयर एक साल के हाई और 90 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 223 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 134 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

IT Sector Bloodbath: एक नए AI ने मचाई तबाही, TCS-Infosys समेत बड़ी आईटी कंपनियों के ₹2 लाख करोड़ स्वाहा

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।