Published on 06/02/2026 04:35 PM
Sensex-Nifty Closes Green: आरबीआई ने रेपो रेट को स्थिर बनाए रखा है और मार्केट को इससे नीतिगत स्थिरता का संकेत मिला तो शुरुआती गिरावट से उबरते हुए खरीदारी का माहौल बना। सेक्टरवाइज बात करें तो आईटी शेयरों ने मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश की लेकिन एफएमसीजी ने इसे ऊपर खींच ही लिया। निफ्टी आईटी में 1% से अधिक की गिरावट रही तो निफ्टी एफएमसीजी में 2% की तेजी आई। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलैकप में बिकवाली का दबाव बना रहा। इस रस्साकसी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹60 हजार करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत ₹60 हजार करोड़ बढ़ी है। दिन के आखिरी में सेंसेक्स (Sensex) आज 266.47 प्वाइंट्स यानी 0.32% की बढ़त के साथ 83,580.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 50.90 प्वाइंट्स यानी 0.20% के उछाल के साथ 25,693.70 पर बंद हुआ है।
निवेशकों की दौलत में ₹60 हजार करोड़ का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 05 फरवरी 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,66,70,600.01 करोड़ था। आज यानी 06 फरवरी को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,67,31,421.09 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹60,821.08 करोड़ बढ़ी है।
Sensex के 13 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 13 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एचयूएल में रही। वहीं दूसरी तरफ टीसीएस और टेक महिंद्रा में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
83 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4359 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1925 शेयर मजबूत हुए तो 2263 में गिरावट रही जबकि 171 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 83 शेयर एक साल के हाई और 107 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 6 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 9 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
आज दिन भर ऐसा रहा मार्केट का हाल, चेक करें पल-पल की हलचलहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।