Published on 31/03/2026 08:25 AM
Market Closed on Shri Mahavir Jayanti: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज श्री महावीर जयंती के मौके पर कारोबार नहीं हो रहा है। कमोडिटी मार्केट में भी कारोबार बंद है लेकिन इवनिंग सेशन में यह खुल जाएगा। कमोडिटी मार्केट में मॉर्निंग सेशन के कारोबार की टाइमिंग सुबह 9:00am से शाम 5:00pm तक होती है और इवनिंग सेशन की टाइमिंग शाम 5:00pm से रात 11:30/11:55pm तक होती है। स्टॉक मार्केट में बात करें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 1 अप्रैल को सामान्य रूप से कारोबार शुरू होगा तो कमोडिटी मार्केट में भी अगले वित्त वर्ष 2027 के पहले दिन 1 अप्रैल से सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा।
अभी कैसी है घरेलू मार्केट की स्थिति?
इस वित्त वर्ष 2026 के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 मार्च को लगातार दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में बिकवाली का तगड़ा दबाव दिखा। बैंकों के डॉलर पोजिशंस पर आरबीआई की सख्ती ने बैंकिंग स्टॉक्स को बुरी तरह तोड़ दिया जिसने मार्केट पर दबाव और बढ़ाया। निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन 30 मार्च को सेंसेक्स 1635.67 प्वाइंट्स यानी 2.22% की फिसलन के साथ 71,947.55 और निफ्टी 50 भी 488.20 प्वाइंट्स यानी 2.14% की फिसलन के साथ 22,331.4 पर बंद हुआ था।
मार्च में निफ्टी 50 में 11% से अधिक गिरावट आई जो कि मार्च 2020 यानी कोरोना महामारी के बाद से किसी महीने में सबसे बड़ी फिसलन रही। ब्रोडर लेवल पर भी सोमवार को हाहाकार मचा और निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सेज ढाई फीसदी से अधिक टूट गए। सोमवार को सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स लाल बंद हुए जिसमें ऑटो, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक के निफ्टी इंडेक्स तो 2-4% फिसल गए।
क्या कहना है एक्सपर्ट्स का?
कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का कहना है कि टेक्निकल लेवल पर बात करें तो निफ्टी/सेंसेक्स ने 22,500/72,500 का अहम सपोर्ट लेवल तोड़ा है और अब मार्केट की मौजूदा परिस्थितियों में इसके लिए शॉर्ट टर्म में ये रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर रहे हैं। वहीं मार्केट इस लेवल के नीचे बना रहा तो यह 22,100-22,000/71,300-71,000 तक फिसल सकता है। श्रीकांत का कहना है कि 22,000/71,000 के नीचे बंद होने पर चिंता बढ़ सकती है लेकिन मीडियम से लॉन्ग टर्म इंवेस्टर्स इसे मौके के तौर पर देख सकते हैं। ऊपरी लेवल पर बात करें तो मार्केट 22500/72500 के पार जाता है तो कुछ शॉर्ट कवरिंग हो सकती है जिससे यह 22700/73100 के लेवल तक पहुंच सकता है।
अभी क्या है एशियाई मार्केट की स्थिति?
आज स्टॉक मार्केट में कारोबार घरेलू स्टॉक मार्केट में बंद है तो ऐसे में एशिया के बाकी बाजारों में बात करें तो थोड़ी रौनक दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी भी फिलहाल 0.94% की बढ़त के साथ 22,643.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले की हाहाकार के बाद आज कुछ मार्केट ग्रीन हुए हैं जैसे कि सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स और चीन का शंघाई कंपोजिट तो दूसरी तरफ हॉन्ग कॉन्ग का हैंगसैंग, इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट और जापान का निक्केई 225 फिलहाल रेड तो है लेकिन गिरावट मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया के कोस्पी में फिलहाल 2% से अधिक गिरावट है और ताइवान का ताइवान वेटेड भी करीब 1% फिसल गया है।
Gainers & Losers: FY26 का आखिरी ट्रे़डिंग डे; मार्केट धड़ाम लेकिन DMart-IRB Infra समेत इन 10 स्टॉक्स से बना तगड़ा पैसा
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।