News Image
Money Control

Share Market Down: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 382 अंक टूटा; फेड चेयरमैन की एक बात से बिगड़ा सेंटिमेंट

Published on 24/09/2025 11:19 AM

24 सितंबर को शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट का रुख है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की कमेंट्री और अन्य ग्लोबल फैक्टर्स ने बाजार के सेंटिमेंट को प्रभावित किया है। बुधवार सुबह सेंसेक्स 184.45 अंकों की गिरावट के साथ 81,917.65 पर खुला। कुछ ही मिनटों में गिरावट और बढ़कर 382 अंक तक पहुंच गई और यह 81,720.29 पर आ गया।

इसी तरह NSE निफ्टी ने 60.75 अंकों की गिरावट के साथ 25,108.75 पर ओपनिंग की और फिर 25,053.80 के लो तक गया। निफ्टी पर पीएसयू बैंक को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में हैं। निफ्टी आईटी में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट है। अमेरिकी एच-1बी वीजा के लिए नए आवेदन को लेकर फीस 1 लाख डॉलर किए जाने के चलते आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

पॉवेल की कमेंट्री के बाद ग्लोबल मार्केट्स टूटे

फेड चेयरमैन पॉवेल की कमेंट्री के कारण ग्लोबल मार्केट्स में बिकवाली का दबाव है। अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट दिखी। भारतीय बाजार भी इस गिरावट से अछूते नहीं हैं। पॉवेल ने कहा है, "हम ओवरऑल वित्तीय स्थितियों पर नजर रखे हुए हैं, और खुद से पूछते हैं कि क्या हमारी पॉलिसीज वित्तीय स्थितियों को उस तरह से प्रभावित कर रही हैं जैसा कि हम चाहते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि इक्विटी की कीमतें काफी हाई हैं। उचित वैल्यूएशंस या सही स्टॉक प्राइस क्या होना चाहिए, यह तय करना फेडरल रिजर्व का काम नहीं है।

जियोजित इनवेस्टमेंट्स के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है, "अब वैश्विक स्तर पर बाजार में चिंता का एक विषय एसेट्स की ऊंची कीमतें हैं। चाहे शेयर हों, सोना हो, चांदी हो, बिटकॉइन हो, सभी एसेट्स की कीमतें ऊंची हैं। यह चिंता फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल ने रोड आइलैंड में अपने भाषण में जताई। पॉवेल ने महंगाई और रोजगार के जोखिमों पर भी जोर दिया, जिससे संकेत मिलता है कि आगे चलकर फेड की पॉलिसीज चुनौतीपूर्ण होंगी।"

Market today : शॉर्ट टर्म में 25000-25500 के दायरे में रहेगा निफ्टी, 25500 ऊपर जाने पर 25700 के लिए खुल सकता है रास्ता

23 सितंबर को कितना टूटा था मार्केट

भारतीय शेयर बाजारों के मंगलवार के हाल की बात करें तो उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में BSE सेंसक्स 57.87 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,102.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 82,370.38 का हाई और 81,776.53 का लो छुआ। NSE निफ्टी 32.85 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,169.50 पर बंद हुआ।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Sep 24, 2025 9:58 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।