Published on 16/09/2025 04:15 PM
कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 594.95 अंक या 0.73% चढ़कर 82,380.69 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 169.90 अंक या 0.68% की बढ़त के साथ 25,239.10 पर बंद हुआ। यह निफ्टी का पिछले दो महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो Nifty Smallcap 100 इंडेक्स 1.91% प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
सेक्टोरल प्रदर्शनशेयर बाजार में आज सबसे अधिक खरीदारी ऑटो और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 1 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। वहीं ऑटो, मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में 1% तक की तेजी देखने को मिली। हालांकि दूसरी ओर FMCG शेयर दबाव में दिखे। Nifty FMCG Index 0.3% टूटकर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹2.91 लाख करोड़ कमाएबीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 15 सितंबर को बढ़कर 462.96 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 12 सितंबर को 460.05 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.91 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.91 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजीबीएसई सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में 2.64 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इटरनल (Eternal), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर 1.85 फीसदी से लेकर 2.28 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर लुढ़केवहीं सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में 0.87 फीसदी और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर 0.69 फीसदी की गिरावट रही।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,508 शेयरों में रही तेजीबॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,309 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,508 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,606 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 195 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 155 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 55 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।Tags: #share marketsFirst Published: Sep 16, 2025 4:15 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।