Published on 02/03/2026 10:23 AM
Stock Market Sell-Off: ईरान संकट और पूरे मिडिल ईस्ट में जंग के हालात के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 2 मार्च को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आ गई। सेंसेक्स 1400 अंकों तक लुढ़क गया। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से उन कंपनियों के शेयरों पर खास दबाव देखा गया जिनका कारोबार या ऑर्डर बुक इस इलाके से जुड़ा है। यहां ऐसे शेयरों की लिस्ट दी गई है-
लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
देश की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 5% से अधिक की गिरावट आई। कंपनी की कुल ऑर्डर बुक का करीब 35% हिस्सा पश्चिम एशिया से आता है, जिससे निवेशक चिंतित दिखे।
वीए टेक वाबैग (VA Tech Wabag)
इस शेयर में भी शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के मिडिल ईस्ट, खासतौर से सऊदी अरब में कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं।
कल्पतरू प्रोजेक्ट्स (Kalpataru Projects)
कल्पतरू प्रोजेक्ट्स के शेयर भी शुरुआती कारोबार में 3% से अधिक टूट गए। मौजूद वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में इसकी करीब 11% ऑर्डर बुक मिडिल-ईस्ट से जुड़ी रही है। कंपनी इस इलाके में बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी भी है।
ONGC और Oil India
पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे सरकारी तेल कंपनियों को फायदा मिला। ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) और ऑयल इंडिया के शेयर 3% से 4% तक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। तेल की कीमतों में उछाल से इन कंपनियों की आमदनी में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।
LT Foods और KRBL
चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी LT फूड्स के शेयरों में 8% की तेज गिरावट आई। चमन लाल सेतिया एक्सपोर्ट्स के शेयर भी 4% के गिरावट साथ ट्रेड कर रहे हैं। KRBL के शेयरों में भी 2% तक की गिरावट देखने को मिली। मिडिल ईस्ट का इलाका, भारत के बासमती चावल एक्सपोर्ट के बड़ा बाजार है।
KRBL को अपने बासमती चावल एक्सपोर्ट रेवेन्यू का लगभग 61% मिडिल ईस्ट और GCC रीजन से मिलता है। वहीं वित्त वर्ष 2025 में LT फूड्स के रेवेन्यू का करीब 9% हिस्सा मिडिल ईस्ट में एक्सपोर्ट से आया।
इंडिगो (IndiGo)
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडियो के शेयर भी करीब 5% तक गिर गए। ईरान की जवाबी कार्रवाई का असर दुबई, अबू धाबी और दोहा जैसे इलाकों पर पड़ा है, जो एविएशन सेक्टर के लिए जरूरी ट्रांजिट हब हैं। इतना ही नहीं, दुबई भारतीय यात्रियों के लिए भी एक जरूरी टूरिस्ट हब है।
डिफेंस शेयर (Defence Stocks)
भारत की डिफेंस कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। पारस डिफेंस, आइडियाफोर्ज के शेयर 10 प्रतिशत तक उछल गए। भारत डायनेमिक्स और डेटा पैटर्न्स के शेयर्स भी 3% से 4% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से डिफेंस इक्विपमेंट और उन्हें बनाने के लिए जरूरी पार्ट्स की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है, जिससे इन शेयरों में तेजी देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- Crude Oil: क्रूड ऑयल में 4 साल की सबसे बड़ी तेजी, 80 डॉलर के पार पहुंचा भाव, बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।