News Image
Money Control

Shriram Life Insurance में पूरा 14.72% हिस्सा बेचेगी Piramal Finance, शेयर में 3% की तेजी

Published on 19/12/2025 02:41 PM

पिरामल फाइनेंस लिमिटेड, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (SLIC) में अपनी पूरी 14.72% इक्विटी हिस्सेदारी बेच रही है। यह बिक्री 600 करोड़ रुपये में होगी। इसके लिए एक शेयर परचेज एग्रीमेंट भी हो गया है। यह हिस्सेदारी बिक्री नॉन-कोर एसेट्स को कैश में बदलने की पिरामल फाइनेंस की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वह सैनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड (SEMM) को बिक्री करेगी।

यह ट्रांजेक्शन जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि अभी इस पर रेगुलेटरी अप्रूवल लिया जाना बाकी है, जिनमें इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) से मंजूरी भी शामिल है।

Piramal Finance बैलेंस शीट को मजबूत करने में इस्तेमाल करेगी पैसा

पिरामल फाइनेंस ने कहा है कि इस ट्रांजेक्शन से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल वह अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए करेगी। साथ ही यह भी संकेत दिया कि वह अपने बाकी नॉन-कोर एसेट्स को कैश में बदलने के अवसरों की तलाश करना करना जारी रखेगी। सैनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस), Sanlam Emerging Markets Pty Ltd के पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी है। ये दोनों दक्षिण अफ्रीका के फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप सैनलाम का हिस्सा हैं। पिरामल फाइनेंस ने साफ किया कि SEMM का उसके प्रमोटर ग्रुप से कोई नाता नहीं है और यह ट्रांजेक्शन कोई रिलेटेड-पार्टी डील नहीं है।

शेयर 3 प्रतिशत तक उछला

नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी पिरामल फाइनेंस के शेयरों में 19 दिसंबर को दिन में लगभग 3 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर 1580 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 35700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। नवंबर महीने में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस 1460 रुपये से बढ़ाकर 1790 रुपये प्रति शेयर कर दिया था। रेटिंग 'बाय' पर बरकरार रखी थी।

Shriram Finance में जापान की MUFG खरीदेगी 20% हिस्सा, ₹39618 करोड़ की रहेगी डील; शेयर 3% चढ़कर 52 वीक के नए हाई पर

पिरामल फाइनेंस में 7 नवंबर 2025 तक प्रमोटर्स के पास 46.16 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 2,842.63 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 277.67 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।