News Image
Money Control

Sodhani Capital के ₹51 के शेयरों का बड़ा धमाल, 56% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद पहुंचा अपर सर्किट पर

Published on 07/10/2025 10:50 AM

Sodhani Capital IPO Listing: फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म सोधानी कैपिटल के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 4 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹51.00 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹80.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 56.86% का लिस्टिंग गेन (Sodhani Capital Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹84.00 (Sodhani Capital Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 64.71% मुनाफे में हैं।

Sodhani Capital IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

सोधानी कैपिटल का ₹10.71 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 4.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 5.99 गुना और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 4.85 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹8.62 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 4.10 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹5.01 करोड़ मुंबई में एक ऑफिस की खरीदारी, ₹93 लाख मार्केटिंग, ₹15 लाख म्यूचुअल फंड ऐप के डेवलपमेंट, ₹9 लाख आईटी इंफ्रा, ₹58 लाख नए ऑफिस के इंटीरियर और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Sodhani Capital के बारे में

वर्ष 1992 में बनी सोधानी कैपिटल एक फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म है। इसका फोकस म्यूचुअल फंड्स पर है। इसकी राजस्थान के जयपुर में दमदार मौजूदगी है जो सेमिनार और कंसल्टेशंस आयोजित करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹1.20 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर ₹2.21 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹2.18 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम सालाना 29% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹4.13 करोड़ पर पहुंच गई।

इस दौरान कंपनी पर कर्ज की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 के आखिरी में ₹7 लाख से वित्त वर्ष 2024 के आखिरी में ₹5 लाख पर यह आ गया और वित्त वर्ष 2025 के आखिरी में भी यह ₹5 लाख पर रहा। इस दौरान रिजर्व और सरप्लस की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 के आखिरी में यह ₹2.01 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 के आखिरी में ₹3.84 करोड़ से वित्त वर्ष 2025 के आखिरी में ₹1.16 करोड़ पर आ गया।

Glottis IPO Listing: ₹129 का शेयर ₹84 पर लिस्ट, पहले ही दिन आईपीओ निवेशकों को लगा तगड़ा शॉक

Suba Hotels IPO Listing: लिस्ट होते ही अपर सर्किट, ₹111 के शेयरों ने मचाया धमाल, 46% मुनाफे में निवेशक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।