News Image
Money Control

Solar Energy Stocks : सोलर Ingots और वेफर्स के लिए ALMM फ्रेमवर्क का दायरा बढ़ा, सोलर एनर्जी शेयरों में जोरदार तेजी

Published on 18/03/2026 03:30 PM

Solar Energy Stocks : सरकार ने Solar Ingots & Wafers ALMM फ्रेमवर्क बढ़ाया है। फ्रेमवर्क बढ़ाने से सोलर शेयरों को फायदा होगा। इस खबर के चलते आज सोलर एनर्जी से जुड़े शेयरों में जोरदार तेजी आई है। सरकार के इस फैसले से घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग को फायदा होगा। वारी एनर्जीज (Waaree), प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies) और विक्रम सोलर के शेयर 5 से 10 फीसदी तक भागे हैं।

सोलर शेयरों में तेजी क्यों?

सोलर Ingots और वेफर्स के लिए ALMM (Approved List of Models and Manufacturers) फ्रेमवर्क बढ़ाया गया है। नया ALMM फ्रेमवर्क 1 जून 2028 से लागू होगा। ALMM फ्रेमवर्क का दायरा बढ़ने से घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग को बूस्ट मिलेगा। MNRE (Ministry of New and Renewable Energy ) ने ALMM लिस्ट का दायरा बढ़ाया है।

सोलर मॉड्युल और सेल पहले से ALMM लिस्ट में शामिल हैं। मौजूदा नियमों के तहत ALMM लिस्ट से खरीदारी जरूरी होती है। RIL का सोलर मॉड्युल उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य है। कंपनी सोलर मॉड्युल उत्पादन 10 GW से बढ़ाकर 20 GW करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। दूसरी कंपनियों की Ingots और वेफर्स क्षमता की बात करें तो वारी एनर्जीज की क्षमता 10 GW और प्रीमियर एनर्जीज की क्षमता भी 10 GW (गीगा वॉट) ही है।

ALMM फ्रेमवर्क में शामिल होने की शर्तें

वे कंपनियां जो वेफर्स के लिए ALMM List-III में शामिल होना चाहती हैं,उनके पास इनगॉट (Ingots) बनाने की भी उतनी ही क्षमता होनी चाहिए, जिससे इनगॉट्स के लिए अपस्ट्रीम इंटीग्रेशन को बढ़ावा मिले। ALMM List-I (सोलर PV मॉड्यूल्स) में केवल वे ही मॉड्यूल्स शामिल होंगे,जिन्हें ALMM-लिस्टेड सेल्स और वेफर्स का इस्तेमाल करके बनाया गया हो।

शेयर प्राइस हिस्ट्री

फिलहाल Waaree Energies के शेयर 297.90 रुपए यानी 10.33 फीसदी की बढ़त के साथ 3182 रुपए के आसपास दिख रहे रहें है। आज का इसका दिन का हाई 3,223.80 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 18.69 फीसदी और 1 महीने में 7.32 फीसदी भागा है। 1 साल में इसमें 46.05 फीसदी की तेजी आई है।

Premier Energies पर नजर डालें तो फिसहाल एनएसई पर ये शेयर 56.50 रुपए यानी 6.96 फीसदी की तेजी के साथ 865 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। 1 हफ्ते में ये शेयर 9.76 फीसदी और 1 महीने में 13.47 फीसदी भागा है। वहीं, 1 साल में इसमें 3.11 फीसदी की गिरावट आई है।

विक्रम सोलर भी जोश में है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 8.53 रुपए यानी 4.61 फीसदी की तेजी के साथ 194 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 196.20 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 7.15 फीसदी भागा है। वहीं,1 महीने में 12.21 फीसदी टूटा है।

 

 

Trading plan : निफ्टी 23900-24100 की ओर बढ़ने को तैयार, लेकिन अभी भी ये बाजार पोजीशन कैरी करने वाला नहींहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।