Published on 16/02/2026 08:05 PM
Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Highway Infrastructure Ltd को नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI से गुजरात के मोटी नारोली फी प्लाजा के संचालन का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसकी कुल वैल्यू ₹154.6 करोड़ है।
यह कॉन्ट्रैक्ट वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के आठ लेन वाले हिस्से से जुड़ा है। इसके तहत मोटी नारोली, एना और गंडेवी फी प्लाजा पर यूजर फी एजेंसी के तौर पर कंपनी काम करेगी। ये तीनों प्लाजा एक्सप्रेसवे के अलग अलग सेक्शन को कवर करते हैं।
काम में क्या क्या शामिल है
कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ टोल कलेक्शन तक सीमित नहीं है। Highway Infrastructure को इन प्लाजा के पास बने टॉयलेट ब्लॉक्स की देखरेख भी करनी होगी। साथ ही, वहां इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों की नियमित भरपाई भी कंपनी की जिम्मेदारी होगी। यह ऑर्डर NHAI जैसी घरेलू सरकारी संस्था ने दिया है और इसे 90 दिनों के भीतर लागू करना है।
पिछले महीने भी मिला था बड़ा ऑर्डर
इससे पहले पिछले महीने भी Highway Infrastructure को NHAI से ₹328 करोड़ का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला था। यह आंध्र प्रदेश में नेशनल हाईवे 16 के चिलकलूरिपेट-विजयवाड़ा सेक्शन पर स्थित काजा फी प्लाजा से जुड़ा है।
यह सड़क 82.5 किलोमीटर लंबी है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को यूजर फी का संचालन और कलेक्शन करना है। यह कॉन्ट्रैक्ट प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिए मिला था।
Highway Infrastructure की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, यह कॉन्ट्रैक्ट एक साल की अवधि के लिए है। दिसंबर 2025 में LOA मिलने के बाद 8 जनवरी 2026 को कंपनी ने औपचारिक एग्रीमेंट साइन किया था। 23 जनवरी 2026 से कंपनी ने फी प्लाजा का संचालन संभाल लिया।
Highway Infrastructure के शेयर
Highway Infrastructure का शेयर 16 फरवरी को BSE पर 2.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹54.24 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 53.41% क्रैश हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 389.44 करोड़ रुपये है।
इंदौर स्थित Highway Infrastructure कई राज्यों में टोल प्लाजा चलाती है और इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सेवाएं देती है।
Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को मिला ₹5000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।