News Image
Money Control

Stock in Focus: 6 महीने में 55% गिरा स्टॉक, अब सरकारी कंपनी से मिले ₹283 करोड़ के ऑर्डर

Published on 30/03/2026 07:05 PM

Stock in Focus: एनर्जी कंपनी Solarworld Energy Solutions Limited को NTPC से बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) से जुड़े दो बड़े ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने सोमवार, 30 मार्च को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि इन ऑर्डर्स की कुल वैल्यू करीब ₹283 करोड़ है। ये प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) के तहत पूरे किए जाएंगे।

दो थर्मल पावर प्लांट्स के लिए काम

पहला ऑर्डर फिरोज गांधी ऊंचाहार थर्मल पावर स्टेशन के लिए मिला है। इसकी क्षमता 50 MW/100 MWh है और इसकी वैल्यू करीब ₹108.22 करोड़ (टैक्स को छोड़कर) है।

दूसरा ऑर्डर सोलापुर सुपर थर्मल पावर स्टेशन के लिए है, जिसकी क्षमता 75 MW/150 MWh है। इस प्रोजेक्ट की वैल्यू करीब ₹176.91 करोड़ (टैक्स को छोड़कर) है।

एनर्जी स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत

इन प्रोजेक्ट्स का मकसद संबंधित थर्मल पावर स्टेशनों में एनर्जी स्टोरेज सिस्टम को मजबूत करना है। BESS तकनीक बिजली को स्टोर करने में मदद करती है, जिससे सप्लाई ज्यादा स्थिर और भरोसेमंद बनती है।

Solarworld Energy के मुताबिक, दोनों प्रोजेक्ट्स को ऑर्डर मिलने की तारीख से 15 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा। यह पूरी तरह घरेलू कॉन्ट्रैक्ट हैं और इसमें किसी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन शामिल नहीं है।

Solarworld Energy के शेयर

Solarworld Energy के शेयर सोमवार को 0.46% बढ़कर ₹143.21 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीनों में यह स्टॉक करीब 55.73% गिर चुका है। यह कंपनी पिछले साल सितंबर में शेयर मार्केट में लिस्ट हुई थी। इसका मार्केट कैप 1.24 हजार करोड़ रुपये है।

'मेरे इस्तीफे से नहीं गिरे शेयर', HDFC Bank विवाद पर बोले पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।