News Image
Money Control

Stock in Focus: इन तीन कंपनियों को मिले बड़े ऑर्डर, शेयरों में दिख सकती है हलचल

Published on 24/02/2026 07:47 PM

Stock in Focus: रेल, रिन्यूएबल एनर्जी और डिफेंस सेक्टर की तीन कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं। इससे उनके शेयरों में हलचल दिख सकती है। इन ऑर्डर से कंपनियों की ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत होगी। बाजार की नजर अब इन स्टॉक्स की अगली चाल पर रहेगी।

RVNL

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को सेंट्रल रेलवे से 270.22 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह परियोजना दोंड सोलापुर सेक्शन में 220 132 55 केवी ट्रैक्शन सबस्टेशन, सेक्शनिंग पोस्ट और सब सेक्शनिंग पोस्ट के डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग से जुड़ी है। इसे 2 x 25 केवी ट्रैक्शन सिस्टम के तहत EPC मोड में 24 महीने में पूरा किया जाएगा। इसका लक्ष्य 3000 एमटी लोडिंग क्षमता हासिल करना है।

प्रोजेक्ट की कुल कीमत टैक्स सहित 270 करोड़ रुपये है। RVNL का शेयर NSE पर 0.77 प्रतिशत बढ़कर 321.65 रुपये पर बंद हुआ।

Waaree Energies

सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी Waaree Energies Ltd की सहायक कंपनी Waaree Forever Energies को SECI से गुजरात के द्वारका में 300 मेगावाट विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। प्रोजेक्ट का PPA 25 साल के लिए रहेगा, जिससे कंपनी को लंबी अवधि की रेवेन्यू विजिबिलिटी मिलेगी।

एक दिन पहले कंपनी को 500 मेगावाट सोलर मॉड्यूल सप्लाई का भी घरेलू ऑर्डर मिला था, जिसे FY27 में पूरा किया जाएगा। मंगलवार को Waaree Energies का शेयर 4.26 प्रतिशत चढ़कर 3,040 रुपये पर बंद हुआ।

Centum Electronics

Centum Electronics Ltd को Hindustan Aeronautics Ltd से यूटिलिटी हेलीकॉप्टर मैरिटाइम प्लेटफॉर्म के लिए AESA रडार सिस्टम के डिजाइन और डेवलपमेंट का ऑर्डर मिला है। फेज 1 का ऑर्डर 66 करोड़ रुपये का है, जो टैक्स सहित 78 करोड़ रुपये है। इसके सफल होने के बाद फेज 2 में पांच साल के लिए सीरियल प्रोडक्शन होगा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 500 करोड़ रुपये, यानी टैक्स सहित लगभग 590 करोड़ रुपये है।

फेज 1 के तहत अगले दो वित्त वर्षों में रडार सिस्टम डेवलप किया जाएगा। ये समुद्री टारगेट की पहचान, क्लासिफिकेशन और ट्रैकिंग में मदद करेगा। मंगलवार को Centum Electronics का शेयर 5.12 प्रतिशत चढ़कर 2,810 रुपये पर बंद हुआ।

IT Stocks Crash: क्या AI से खत्म हो जाएगा आईटी सेक्टर? बिकवाली की आंधी में श्रीलंका की GDP से ज्यादा रकम साफ

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।