Published on 18/02/2026 07:07 PM
Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी BL Kashyap and Sons Ltd को ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि उसे CRC Greens Private Limited से ₹300 करोड़ (GST को छोड़कर) का वर्क ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए है।
ग्रेटर नोएडा में क्या काम करेगी कंपनी
इस प्रोजेक्ट के तहत BL Kashyap सिविल स्ट्रक्चरल वर्क्स का निर्माण और उसकी निगरानी करेगी। यानी बिल्डिंग की मुख्य ढांचा संबंधी निर्माण गतिविधियां BL Kashyap संभालेगी। यह ऑर्डर एक घरेलू कंपनी ने दिया है और काम उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की समय सीमा करीब 42 महीने तय की गई है। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि उसके प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की किसी कंपनी का ऑर्डर देने वाली संस्था में कोई हित नहीं है।
चेन्नई में भी मिला था बड़ा ऑर्डर
BL Kashyap को इससे पहले दिसंबर में भी बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला था। कंपनी ने तब बताया था कि उसे चेन्नई में सिविल और स्ट्रक्चरल वर्क्स के लिए ₹364.07 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इससे कंपनी की कमर्शियल रियल एस्टेट सेगमेंट में ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है।
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, यह कॉन्ट्रैक्ट ESNP Property Builders and Developers Pvt. Ltd. से मिला था। यह प्रोजेक्ट स्पेशल इकोनॉमिक जोन यानी SEZ का हिस्सा है। इसे करीब 24 महीनों में पूरा किया जाना है।
BL Kashyap के शेयरों का हाल
BL Kashyap and Sons Ltd का शेयर बुधवार को 0.20% की गिरावट के साथ NSE पर ₹49.95 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 27.05% गिरा है। हालांकि, बीते 5 साल में इसने 281.30% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 1.13 हजार करोड़ रुपये है।
Stock Markets: लॉन्ग टर्म में दमदारा रिटर्न चाहिए? तो सिर्फ मल्टीबैगर के भरोसे मत बैठिए
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।